ब्रेकिंग
125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦125 यूनिट फ्री बिजली छोड़ने के लिए SMS भेजेगी बिहार सरकार… इस दिन से शुरू होगा अभियान✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान

पाटलिपुत्रा सांसद की कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे रामकृपाल

PATNA: एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल की गाड़ी में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खोजा इमली के पास आज बड़ा हादसा होते-होते रह गय

पाटलिपुत्रा सांसद की कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे रामकृपाल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक कार्यक्रम से लौटने के क्रम में पाटलिपुत्रा सांसद रामकृपाल की गाड़ी में एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। पटना के फुलवारी शरीफ स्थित खोजा इमली के पास आज बड़ा हादसा होते-होते रह गया। हालांकि इस हादसे में सांसद की जान बाल-बाल बच गई लेकिन उनकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


बताया जाता है कि सांसद रामकृपाल यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी फुलवारी शरीफ के खोजा इमली के पास एक कंटेनर ने उनकी कार को टक्कर मार दिया। जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। सांसद रामकृपाल यादव ने इस घटना की सूचना फुलवारीशरीफ थाने को दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया और ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। कंटेनर का रजिस्ट्रेशन नंबर UK06CB/1564 है। कंटेनर को ड्राइवर चंद्रपाल चला रहा था और साथ में खलासी विपिन भी था। दोनों कंटेनर लेकर औरंगाबाद की ओर जा रहे थे। तभी खोजा ईमली के पास सांसद रामकृपाल यादव की गाड़ी को टक्कर मार दी। फिलहाल फुलवारीशरीफ थाने में ड्राइवर और खलासी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स