ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

समाधान यात्रा का पहला दिन: इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के कार्यस्थल का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, प्रोजेक्ट मैनेजर को किया तलब

WEST CHAMPARAN: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा पर बुधवार की शाम पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचे। सीएम नीतीश के साथ बिहार सरकार के वित्त मंत

समाधान यात्रा का पहला दिन: इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर के कार्यस्थल का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, प्रोजेक्ट मैनेजर को किया तलब
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

WEST CHAMPARAN: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने दो दिवसीय प्रवास यात्रा पर बुधवार की शाम पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर पहुंचे। सीएम नीतीश के साथ बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी औऱ जल संसाधन मंत्री संजय झा के साथ डीजीपी आरएस भट्टी भी मौजूद रहे। वाल्मीकिनगर हवाई अड्डा पर सीएम नीतीश का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उनका काफिला इंडो नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर आईबी गेस्ट हाउस पहुंचा जहां आज वे रात्रि विश्राम करेंगे। 


गेस्ट हाउस से सीएम नीतीश सीधा गण्डक बराज के समीप निर्माणाधीन इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर के कार्यस्थल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जहां मौजूद अधिकारियों औऱ कर्मियों से हो रहे निर्माण कार्य में देरी की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री तेवर में दिखे औऱ विभागीय प्रोजेक्ट मैनेजर व अधिकारियों की जमकर फटकार लगाते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने ख़ुद फ़ोन पर बात करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब किया।


जल संसाधन विभाग के आईबी स्थित सीएम शूट में नीतीश ठहरेंगे। वहीं इको टूरिज्म का भी जायजा लेते हुए ईको पार्क पहुंचे। इससे पहले सीएम ने वाल्मीकिनगर गण्डक बराज का भी निरीक्षण किया। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकिनगर में कैबिनेट बैठक कर यहां इको टूरिज्म व पर्यटन नगरी को बिहार का कश्मीर बनाने के लिए ख़ास संजिदा हैं। 


लिहाज़ा यहां देश विदेश से आने वाले सैलानियों को रहने सहने में कोई दिक्कतें न हों औऱ वाल्मीकिनगर की सूरत व सीरत बदले यहीं वज़ह है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कड़ाके की ठंड में भी स्थल जांच कर निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। । वाल्मीकि टाईगर रिज़र्व में सीएम के जंगल सफ़ारी को लेकर वन विभाग प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब सीएम जंगल सफ़ारी का लुत्फ़ उठायेंगे औऱ क्षेत्रीय भोजन का आनन्द लेते हुए जंगल कैम्प में झुमटा झूमर व थारू आदिवासियों के पारंपरिक गीत संगीत व नृत्य देखने पहुचेंगें।

टैग्स