ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

मुकेश सहनी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को BJP ने अबतक सिर्फ छला

DESK: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को बीजेपी अब तक सिर्

मुकेश सहनी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को BJP ने अबतक सिर्फ छला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को बीजेपी अब तक सिर्फ छलने का काम किया है। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के संसदीय क्षेत्र बेतिया में मुकेश सहनी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। मुकेश सहनी ने लोगों से हक की लड़ाई लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह लड़ाई खुद के लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए लड़नी है।


बेतिया में तकनीकी सुविधा से लैस पार्टी कार्यालय का वीआईपी प्रमुख ने उद्घाटन भी किया। उन्होंने इस क्षेत्र को भाजपा का गढ़ होने को नकारते हुए कहा कि यह हमसब का गढ़ है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के विकास के लिए हम सब को सोचना होगा। आज स्थिति यह है कि यहां के लोगो को रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। 


उन्होंने अपने संस्मरण को याद करते हुए कहा कि मैं भी बिहार से मुंबई रोजगार की ही तलाश में गया था, लेकिन अपने बिहार के विकास ने फिर से मुझे यहां खींच लाई। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की बात मानकर वीआईपी का विलय उनकी पार्टी में कर लेता तो मैं भी आज मंत्री होता, लेकिन मैंने भाजपा की चुनौती को स्वीकार किया। 


उन्होंने कहा कि आज चंपारण में समस्याओं का अंबार है, लेकिन जनप्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने बोचहा विधानसभा उपचुनाव के परिणाम को ट्रेलर बताते हुए कहा कि अभी तो पूरी फिल्म बाकी है। इधर, राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इस मौके पर कहा कि वीआईपी संगठन को लगातार विस्तार दे रही है।


इस कड़ी में बेतिया में कार्यालय खुला है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य जिलों में भी पार्टी कार्यालय खोला जाएगा। इससे पहले वीआईपी के प्रमुख का बेतिया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान वीआईपी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक बाइक रैली निकाली।


मुकेश सहनी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को BJP ने अबतक सिर्फ छला

मुकेश सहनी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को BJP ने अबतक सिर्फ छला

मुकेश सहनी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा-अति पिछड़ों और सहनी समुदाय को BJP ने अबतक सिर्फ छला

टैग्स