ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

JDU के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई

BAGHA : बगहा में आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा कार्यकर्त्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं

JDU के कार्यक्रम में जबरदस्त हंगामा, प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं ने की हाथापाई
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : बगहा में आज जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा द्वारा कार्यकर्त्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर रहे थे तभी कुछ कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस हंगामे का वीडियो किसी ने बना लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ़ तौर पर कार्यकर्ताओं को एक दूसरे हाथापाई और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है. 


दरअसल, JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए संवाद कार्यक्रम रखा था. कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का सिलसिला जैसे ही शुरू हुआ वैसे ही कुछ कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. भिड़ने की वजह कुछ कार्यकर्ताओं को सम्मानित नहीं करना था. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पार्टी केवल उनसे काम लेती है, इसके बदले में उन्हें सम्मानित तक नहीं किया जाता है. बस इतना ही कहना था उसके बाद कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और धक्का-मुक्की के साथ साथ थोड़ी हाथापाई होनी भी शुरू हो गई. 


यह पूरा मामला प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के सामने हुआ. किसी तरह मामले को शांत करने की कोशिश की गई. सुरक्षा बलों को बुलाना पड़ गया तब जाकर मामला शांत हुआ. बाद में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी में मिल जुलकर रहने की अपील की. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Deepak Raj

FirstBihar संवाददाता