ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

दयानंद वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शकील अहमद ने कोर्ट में किया सरेंडर, पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या का था आरोपी

BAGAHA:- बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शकील अहमद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस की लगातार दबिश

दयानंद वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शकील अहमद ने कोर्ट में किया सरेंडर, पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य की हत्या का था आरोपी
Santosh Singh
2 मिनट


BAGAHA:- बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा हत्याकांड के मुख्य आरोपी शकील अहमद ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पुलिस की लगातार दबिश के कारण शकील ने आज बगहा सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। दयानंद हत्याकांड के मुख्य आरोपी शकील अहमद को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में पुलिस जुटी है।


गौरतलब है कि टेंडर विवाद को लेकर पश्चिम चंपारण के पूर्व जिला परिषद सदस्य दयानंद वर्मा की हत्या कर दी गई थी। नौरंगिया के सिरसिया में अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया था। हत्या के इस मामले में JDU विधायक रिंकू सिंह उर्फ धीरेंद्र प्रताप सिंह का नाम आने के बाद यह मामला हाई प्रोफाइल बन गया।


बताया जाता है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे बबलू जायसवाल नामक एक अपराधी को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही धड़ दबोचा था और इस दौरान उसकी जमकर पिटाई भी की थी। इस पूरे मामले में मृतक की पत्नी कुमुद वर्मा के बयान पर वाल्मिकि नगर से जेडीयू विधायक रिंकू सिंह और उसके अन्य साथियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 


मृतक की पत्नी कुमुद वर्मा ने पुलिस को बताया था कि उनके पति दयानंद वर्मा और शकील अहमद नामक एक व्यक्ति की किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद शकील ने दयानंद को जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार की शाम को जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस समय शकील अहमद अपने 4 साथियों के साथ उनके घर पर पहुंचा था और इस दौरान जेडीयू विधायक रिंकू सिंह भी मौजूद थे।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता