ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

BJP विधायक हुए लापता! स्वतंत्रता दिवस पर गांव में लगाए गए पोस्टर, जानिए.. पूरा मामला

BETTIAH: भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के लापता होने के पोस्टर ग्रामीणों ने गांव में लगाए हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह सवेरे जब लोगों की नजर विधायक के लापता होने वाले पोस्टर

BJP विधायक हुए लापता! स्वतंत्रता दिवस पर गांव में लगाए गए पोस्टर, जानिए.. पूरा मामला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के लापता होने के पोस्टर ग्रामीणों ने गांव में लगाए हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह सवेरे जब लोगों की नजर विधायक के लापता होने वाले पोस्टर पर पड़ी तो वे दंग रह गए। पोस्टर में विधायक की तस्वीर के साथ बड़े बड़े अक्षरों में उनके लापता होने की बात लिखी गई थी। पहले तो उन्हें कुछ समझ में नहीं आया लेकिन बाद में जब सच्चाई का पता चला तो सारी बात उन्हें समझ में आ गई।


दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुछ असामाजिक तत्वों ने पूर्व पर्यटन मंत्री और नौतन के बीजेपी विधायक नारायण साह के लापता होने के पोस्‍टर गांव में विभिन्न जगहों पर लगा दिया था। करीब दर्जन भर से अधिक पोस्टर बेतिया-नौतन मार्ग के खापटोला में लगाए गए थे। विधायक की तस्वीर के साथ बड़े बड़े अक्षरों में उनके लापता होने की बात लिखी गई थी। पोस्टर पर विधायक का नाम, उम्र और रंग भी लिखा गया था। विधायक के लापता होने वाली बात पूरे इलाके में फैल गई।


इस बात की जानकारी जैसे ही बीजेपी के कार्यकर्ता लगी वे मौके पर पहुंचे और सभी पोस्टर को वहां से हटा दिया। शरारती तत्वों की इस करतूत को लेकर इलाके के बीजेपी कार्यकर्ताओं में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। विधायक के लापता होने का पोस्टर लगाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। नौतन थाने की पुलिस ने कहा है कि इस संबंध में शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले पर बीजेपी विधायक नारायण साह ने कहा है कि विरोधियों को जब विरोध का कोई मौका नहीं मिलता है तो वे इस तरह की हरकत करते हैं।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता