ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

BJP विधायक पर जानलेवा हमला, TP वर्मा कॉलेज के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नरकटियागंज से BJP विधायक रश्मि वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। टीपी वर्मा कॉलेज के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार

BJP विधायक पर जानलेवा हमला, TP वर्मा कॉलेज के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: पश्चिम चंपारण से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां नरकटियागंज से BJP विधायक रश्मि वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ है। टीपी वर्मा कॉलेज के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने और  जानलेवा हमला करने का आरोप रश्मि वर्मा ने लगाया है। बीजेपी विधायक ने शिकारपुर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी है। कॉलेज कर्मचारी अनूप तिवारी, सुनील वर्मा, सुजीत वर्मा, संजय चौधरी, दिव्या और प्रियंका को आरोपी बनाया गया है।


नरकटियागंज की एमएलए रश्मि वर्मा का आरोप है कि टीपी वर्मा कॉलेज में कुव्यवस्था का आलम है। यहां के प्रिंसिपल अक्सर कॉलेज से नदारद रहते हैं। यहां के शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी अवैध वसूली में लगे रहते हैं। खुद यहां स्टूडेंट ने इस बात की जानकारी उन्हें दी थी। छात्रों की शिकायत थी कि बीएड की आंतरिक परीक्षा में दो-दो हजार रूपये लिया जा रहा है। 


इस शिकायत के बाद रश्मि वर्मा जांच के लिए कॉलेज पहुंची थी। कॉलेज परिसर में घुसते ही वहां के कर्मियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कॉलेज के कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और विधायक के खिलाफ ही शिकारपुर थाने में आवेदन दिया। इस बात की जानकारी मिलते ही रश्मि वर्मा भी थाने पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 

टैग्स