ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

पार्टी टूटने के बाद सहनी की प्रेस कांफ्रेंस, ले सकते हैं बड़ा फैसला

PATNA : पार्टी टूटन के बाद सहनी प्रेस कांफ्रेस संबोधित करने जा रहे है. आज यानि दिनांक 24 मार्च को माननीय मंत्री और वी आई पी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी सुबह 10:30 बजे प्रेस को संबोधित करेंग

पार्टी टूटने के बाद सहनी की प्रेस कांफ्रेंस, ले सकते हैं बड़ा फैसला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पार्टी टूटन के बाद सहनी प्रेस कांफ्रेस संबोधित करने जा रहे है. आज यानि  दिनांक 24 मार्च को माननीय मंत्री और वी आई पी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी सुबह 10:30 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे.


बता दें कि मुकेश सहनी की पार्टी के तीनों विधायकों ने पाला बदल लिया है. मुकेश सहनी की पार्टी के बिहार में तीन विधायक हैं. विधानसभा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी की पार्टी के तीनों विधायकों ने लिख कर दे दिया कि वे सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी से अपना नाता तोड़ रहे हैं. वीआईपी के पास सिर्फ तीन विधायक हैं औऱ तीनों विधायकों ने पाला बदल लिया. पार्टी के तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गये हैं. दल-बदल कानून के तहत किसी पार्टी के दो-तिहाई विधायक पाला बदल सकते हैं. लेकिन मुकेश सहनी की पार्टी के तो सारे विधायकों ने एक साथ पाला बदल लिया. तीनों विधायक ने वीआईपी विधायक दल का बीजेपी में विलय कर दिया है. विधानसभा अध्यक्ष ने उनके बीजेपी में विलय की मंजूरी दे दी है. 


बीजेपी के सूत्र बता रहे हैं कि जब मुकेश सहनी का विधानसभा में कोई नामलेवा नहीं रहा. ऐसे में अब वे मंत्री कैसे रहेंगे. वैसे भी वे बीजेपी कोटे से विधान पार्षद बने थे औऱ बीजेपी ने ही उन्हें मंत्री बनाया था. मुकेश सहनी के विधान परिषद का कार्यकाल भी दो महीने में समाप्त हो रहा है. उस समय मुकेश सहनी की कुर्सी जानी तो पहले से तय थी. लेकिन अब उनकी कुर्सी किसी भी क्षण जा सकती है. जानकार बता रहे हैं कि बीजेपी ने नीतीश कुमार को बता दिया है कि मुकेश सहनी को मंत्रिमंडल से हटा दिया जाये. 


ऐसे में अब देखना होगा कि आज के प्रेस कांफ्रेंस में सहनी का फैसला लेते है.



टैग्स