ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

परशुराम का वंशज होने के कारण मेरा टिकट कटा, अश्विनी चौबे बोले..बक्सर में ही रहूंगा.. यहां अभी बहुत कुछ होने वाला है

BUXAR : मैं बक्सर में मैं ही रहूंगा। यहां बहुत कुछ होने वाला है। यह कहना है बक्सर के निवर्तमान भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का। चौबे

परशुराम का वंशज होने के कारण मेरा टिकट कटा, अश्विनी चौबे बोले..बक्सर में ही रहूंगा.. यहां अभी बहुत कुछ होने वाला है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR : मैं बक्सर में मैं ही रहूंगा। यहां बहुत कुछ होने वाला है। यह कहना है बक्सर के निवर्तमान भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी चौबे का। चौबे जी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कह रहे हैं कि अभी नामांकन बाकी है। बक्सर में बहुत कुछ होने वाला है। 


उन्होंने आगे कहा कि कौन क्या समझ रहा है और नहीं समझ रहा है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन हम इतना जरूर कहेंगे कि बक्सर में हम ही रहेंगे। जो षडयंत्रकारी हैं, वो चुनाव के बाद नंगे होंगे। पटना में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने यह बातें विगत 8 अप्रैल को कही थी। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 


दरअसल, पटना के कदमकुआं में जेपी आवास चरखा समिति में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अश्विनी चौबे ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि परशुराम का वंशज होने के कारण लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका वह ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। बता दें कि राज्यमंत्री अश्विनी चौबे लगातार दो बार बक्सर से सांसद रहे हैं। लेकिन इस बार  लोकसभा चुनाव में उनका टिकट कट गया है। 


उनकी जगह मिथिलेश तिवारी को बीजेपी ने बक्सर से चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट काटे जाने के बाद से अश्विनी चौबे नाराज चल रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि परशुराम का वंशज होने के कारण उनका टिकट काट दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बक्सर में मैं ही रहूंगा। यहां अभी बहुत कुछ होने वाला है।

टैग्स