ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

विधायक अरूण यादव के खिलाफ गरमायी सियासत, पप्पू यादव ने पूछा कितने पैसे में बिक गयी पुलिस, देखिये वीडियो

PATNA: आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में राजद विधायक अरूण यादव को पुलिस की छूट पर सियासत गर्म होने लगी है. जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पुलिस से पूछा कि वो कितने पैसे

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: आरा के बहुचर्चित सेक्स रैकेट कांड में राजद विधायक अरूण यादव को पुलिस की छूट पर सियासत गर्म होने लगी है. जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने पुलिस से पूछा कि वो कितने पैसे में बिक गयी. कितने पैसे लेकर नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी विधायक को छोड़ दिया गया. पप्पू यादव ने पटना में चल रहे गर्ल्स हॉस्टलों को बंद करने की भी मांग की है. पप्पू के मुताबिक उन हॉस्टलों से लड़कियों को नेताओं के पास सप्लाई किया जा रहा है. https://youtu.be/Q-Qv8yDkWRc कैसे खुला घूम रहा है अरूण यादव पप्पू यादव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये. पप्पू ने कहा कि एक दलित नाबालिग लड़की से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. उस मामले में विधायक अरूण यादव का नाम आया. पुलिस ने बाकी सभी लोगों को पकड़ लिया लेकिन विधायक को छूट दे दी. पप्पू यादव ने पूछा कि आरा पुलिस कितने पैसे में बिक गयी. कितने पैसे में विधायक ने पुलिस को खऱीद लिया. पटना के गर्ल्स हॉस्टलों से नेताओं को जा रही लड़कियां पप्पू यादव ने पटना में आज गर्ल्स हॉस्टल के नाम पर चलाये जा रहे सेक्स रैकेट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां से नेताओं को लड़कियां सप्लाई की जा रही हैं. पप्पू ने पटना के तमाम गर्ल्स हॉस्टलों को बंद करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि लड़कियों को रहने के लिए सरकार को खुद व्यवस्था करनी चाहिये.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता