ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar MLC Election 2026 : पटना MLC चुनाव में कुर्मी वोट का बड़ा खेल! नीरज की जीत क्यों बनी निशांत की प्रतिष्ठा का सवाल? अनंत सिंह की बगावत ने बढ़ाई सबकी टेंशन✦Bihar Navratri : महाकाली-महालक्ष्मी-महासरस्वती एक साथ विराजमान, बड़ी पटन देवी में नवरात्र की रातों का क्या है रहस्य?✦Bihar News: अनंत सिंह से भिड़े नीरज कुमार, अब गिनाने लगे बूथ के वोट; बोले- हमने तो JDU को जिताया!✦शारदीय नवरात्र आज से शुरू, गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा; 10 दिन होगी देवी की आराधना, जानें अष्टमी से दशमी तक का पूरा विधान✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत

‘बिहार को चाहिए सरल और विनम्र मुख्यमंत्री’, पप्पू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत का किया समर्थन

Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार की राजनीति पर बयान देते हुए मुख्यमंत्री पद को लेकर नए और विनम्र चेहरे की वकालत की और नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के समर्थन की बात कही है.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार की राजनीति गलियारे में लगातार मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। दरभंगा पहुंचे पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बयान दिए हैं। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर कटाक्ष किया और मुख्यमंत्री पद के लिए एक नए और विनम्र चेहरे की वकालत भी की।


पप्पू यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के जिस नेता का नाम मीडिया में चलता है, वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बनता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि, बिहार का मुख्यमंत्री कौन बनेगा, यह बिहार से नहीं बल्कि दिल्ली से तय होता है। जिसे कोई नहीं जानता, अक्सर वही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है। 


वहीं पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का पद नही छोड़ना चाहिए, क्योंकि जनता ने उन्हें जनादेश दिया है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि वह पद छोड़ते हैं, तो उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।


उन्होंने निशांत की सादगी और स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि निशांत विनम्र हैं। बिहार को आज ऐसे ही व्यक्ति की जरूरत है जो सरल हो, जो जात-पात और हिंदू-मुसलमान की राजनीति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चल सके। अगर जेडीयू से किसी को मुख्यमंत्री बनना है, तो निशांत कुमार के नाम में कोई हर्ज नहीं है।

रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता