ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सियासी वजूद बचाने की जद्दोजहद में लगे पप्पू यादव ने जनता से नकारे गये नेताओं को जुटाया, थर्ड फ्रंट बनाने का दावा

PATNA: अपना सियासी वजूद बचाने की जद्दोजहद से जूझ रहे पप्पू यादव ने आज नया पॉलिटिकल ड्रामा किया. पप्पू यादव ने पिछले चुनाव में जनता द्वारा नकार दिये गये नेताओं को जुटाया. पटना के एक हो

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PATNA: अपना सियासी वजूद बचाने की जद्दोजहद से जूझ रहे पप्पू यादव ने आज नया पॉलिटिकल ड्रामा किया. पप्पू यादव ने पिछले चुनाव में जनता द्वारा नकार दिये गये नेताओं को जुटाया. पटना के एक होटल में ये नेता बैठे और बिहार में थर्ड फ्रंट बनाने का दावा कर दिया गया. बैठक में जुटे नेताओं की लिस्ट देखिये थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद कर रहे पप्पू यादव की बैठक में शामिल नेताओं की लिस्ट देखिये. इसमें जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार, बीजेपी-जदयू से बाहर हुई पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा, रालोसपा से विदा किये गये दशई चौधरी, राघवेंद्र कुशवाहा, अनिल कुमार जैसे तकरीबन दो दर्जन नेता मौजूद थे. आलम ये था कि हमारे संवाददाता भी बैठक में मौजूद कई नेताओं को पहचान नहीं पायी. पप्पू की बैठक में मौजूद तकरीबन सारे नेता वही थे जिन्हें एनडीए या राजद गठबंधन में जगह नहीं मिल पा रही है. बैठक में नेताओं के अलग-अलग सुर रेणु कुशवाहा ने कहा कि फिलहाल वे जनसमस्याओं पर संघर्ष करने के लिए विचार विमर्श कर रहे हैं. लेकिन भविष्य में थर्ड फ्रंट बनने की पूरी संभावना है. इन्हीं मुद्दों पर चर्चा हो रही है. वहीं जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार ने थर्ड फ्रंट की संभावना को ही नकार दिया. उनके मुताबिक बैठक में सिर्फ संघर्ष की रणनीति बन रही है. सियासी वजूद बचाने की कवायद दरअसल पप्पू यादव का सियासी वजूद खतरे में है. लोकसभा चुनाव में वे अपनी जमानत तक नहीं बचा पाये. अब वे मुख्यधारा के दोनों गठबंधनों से नकारे जा चुके हैं. तमाम कोशिशों के बावजूद लालू यादव उन्हें बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं. वहीं नीतीश कुमार ने भी उन्हें नकार दिया है. पप्पू यादव ने कुछ दिन पहले जीतन राम मांझी से मुलाकात की थी. सूत्रों की मानें तो वे मांझी के सहारे राजद गठबंधन तक पहुंच बनाना चाह रहे थे. लेकिन वहां भी सफलता हाथ नहीं लगी.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता