ब्रेकिंग
दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दुर्गापूजा मेले में पिता की दुकान पर कर रहे थे मदद✦बिहार में तेज रफ्तार का कहर, टोटो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल✦‘उ तो उनका सब दिन का आदत है’, नीरज कुमार की तबीयत पर बोले अनंत सिंह✦पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रसाद बांट रहे युवक को मारी गोली

पप्पू यादव को सबक सिखाने के लिए सरकार ने सारी हदें पार की: जेल में पानी औऱ बाथरूम तक नसीब नहीं, भूख हड़ताल पर गये जाप अध्यक्ष

SUAPAUL: 32 साल पुराने केस में पप्पू यादव को जेल भेजकर भी सरकार शांत नहीं है. जेल में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है. बाथरूम नहीं है. अब

पप्पू यादव को सबक सिखाने के लिए सरकार ने सारी हदें पार की: जेल में पानी औऱ बाथरूम तक नसीब नहीं, भूख हड़ताल पर गये जाप अध्यक्ष
First Bihar
2 मिनट

SUAPAUL: 32 साल पुराने केस में पप्पू यादव को जेल भेजकर भी सरकार शांत नहीं है. जेल में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा है. बाथरूम नहीं है. अब पप्पू यादव सुपौल के वीरपुर स्थित जेल में भूख हड़ताल पर बैठ गये हैं. 


गौरतलब है कि मंगलवार की रात लगभग एक बजे मधेपुरा में मजिस्ट्रेट के सामने वर्चुअल पेशी के बाद पप्पू यादव को वीरपुर जेल भेज दिया गया था. मधेपुरा पुलिस ने बताया कि कोरोना के समय में कैदियों को जेल भेजने से पहले क्वारंटीन सेंटर में रखने का नियम है. ऐसे में पप्पू को सुपौल जिले के वीरपुर जेल के क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है. रात के तकरीबन दो बजे पप्पू यादव को वीरपुर जेल ले जाया गया. अब पप्पू यादव बता रहे हैं कि वीरपुर जेल में उन्हें नारकीय स्थिति में रखा जा रहा है. 


वीरपुर जेल में बंद पप्पू यादव ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है. पप्पू यादव ने खुद ट्वीट कर ये जानकारी दी है. ट्वीटर पर उनके हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि वीरपुर जेल में ना तो पीने का शुद्ध पानी है ना ही वॉशरूम.  वे खुद डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं. उनके पांव का ऑपरेशन भी हुआ है. उन्हें बैठने में दिक्कत होती है लेकिन शौचालय में कमोड नहीं है. 


पप्पू यादव ने लिखा है कि रात भर उन्हें मच्छरों ने काटा. ऐसी स्थिति में वे भूख हडताल पर चले गये हैं. लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी. पप्पू यादव ने साफ किया है कि बिहार में राजनीतिक संरक्षण में चल रहे दवा माफियाओं, शराब माफियाओं, एंबुलेंस माफियाओं और अस्पताल माफियाओं के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी रहेगी.