ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

पप्पू यादव के बिगड़े बोल: मोदी के ‘बाबू’ को मेरे जितना पैसा नहीं था, मेरे पास सरकार से ज्यादा धन, PM के पीए को मैंने दवा दी थी

RANCHI: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नया दावा किया है-उनके पास केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा है. पप्पू यादव ने कहा है कि उन्होंने अपनी 9 हजार बीघा जमीन लोगों में

पप्पू यादव के बिगड़े बोल: मोदी के ‘बाबू’ को मेरे जितना पैसा नहीं था, मेरे पास सरकार से ज्यादा धन, PM के पीए को मैंने दवा दी थी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने नया दावा किया है-उनके पास केंद्र सरकार से ज्यादा पैसा है. पप्पू यादव ने कहा है कि उन्होंने अपनी 9 हजार बीघा जमीन लोगों में बांट दिया. इतना जमीन मोदी के ‘बाबू’ को नहीं था. पप्पू यादव ने ये भी दावा किया है कि कोरोना के समय जब प्रधानमंत्री के पीए को दवा नहीं मिल रही थी तो मैंने दवा पहुंचायी थी. मेरे सामने मोदी की क्या औकात है.


दरअसल पप्पू यादव इन दिनों झारखंड में जेएमएम और कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. रविवार को झारखंड के चक्रधरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने ये सब दावा किया. पप्पू यादव वहां जेएमएम उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे.


मोदी के ‘बाबू’ को जमीन थी

पप्पू यादव ने लोगों से कहा-किसी भी तरह की मदद के लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार से ज्यादा पैसा मेरे पास है. 9 हजार बीघा जमीन मेरे पास थी. मोदी के बाबू को इतनी जमीन थी?  9 हजार बीघा का मतलब समझते हैं. सब बांट दिया, अब 100 बीघा पर आ गये. अब कुछ है ही नहीं.


मोदी के पीए को मैंने दवा दी

पप्पू यादव ने जनसभा में कहा-मोदी के पीए को कोरोना हो गया था. उसे कोरोना की दवा नहीं मिली थी. मैंने उसे दवा पहुंचवायी थी. है औकात मोदी की. हमको औकात थी को पूरे कोरोना में मैंने 7 करोड़ रूपये की रेमडेसिविर लाकर लोगों के बीच बांटा था.


देश के हर गरीब को पैसा दिया

पप्पू यादव ने लोगों के बीच कहा-मैं पूरे देश का इलाज अकेले कराता हूं. औकात है मोदी तेरे को इलाज कराने की? पूरे कोरोना में हर गरीब के घर-घर अकेले पैसा पहुंचाये. पप्पू यादव को औकात थी तो पूरे देश के जितने गरीब थे, उनको दो-दो हजार रूपया मैंने दिया. किसी और की औकात है ये सब करने की.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता