ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Politics: पप्पू यादव ने किसे बताया सिंदूर का सौदागर? तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भी उठाए सवाल

Bihar Politics: दिल्ली से पटना पहुंचते ही पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव को भी खूब सुनाया और राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने की नसीहत दी.

Bihar Politics
पप्पू यादव का डबल अटैक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली से पटना पहुंचते ही ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल खड़ा करते हुए पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला। इस दौरान पप्पू यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को भी निशाने पर लिया और कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ा जाएगा, तभी जीत मिलेगी।


दरअसल, आगामी 29 मई को पीएम मोदी बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का यह पहला बिहार दौरा है। इस दौरान प्रधानमंत्री बिहार को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले सियासत गरमाने लगी है। पटना पहुंचे पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने तो उन्हें सिंदूर का सौदागर तक बता दिया।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सांसद पप्पू यादव ने कहा कि अब तो सिंदूर के सौदागर भी पैदा होने लगे हैं, कभी तो मैं नहीं सुना था लेकिन अब हो रहे हैं, तो इससे ज्यादा क्या है। पप्पू यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोग माफिया को टिकट दे रहे हैं। शराब माफिया को टिकट दे रहे हैं, बालू माफिया को टिकट दे रहे हैं, अपराध कहां से कम होगा।


उन्होंने तेजस्वी का नाम लिए बिना कहा कि पहले तो ऐसे दल अपराधियों को टिकट देना बंद करें, अपने दल में शामिल करना बंद करें, उसके बाद बात करें। यहां किसी को कोई फिक्र नहीं है। जात-पात की राजनीति करेंगे। चुनाव आ रहा है और आप जाएंगे टिकट लेंगे, वोट लेंगे और चल देंगे।


वहीं उन्होंने राहुल गांधी को पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, महादलित सभी लोगों के आइकॉन बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में ही चुनाव लडि़एगा तभी भाजपा को हरा पाइगा। बिहार में भी राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए, तभी बीजेपी को आप हरा पाएंगे। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आज अपराध पर बोल रहे हैं, 17 महीने वह भी नीतीश कुमार के साथ थे क्यों नहीं अपराध को खत्म कर दिया। 

रिपोर्ट- प्रेम राज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता