ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से बड़ी खेप बरामद ✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

पापी रावण, पॉलिटिकल क्रिमिनल और षड्यंत्रकारी हैं ललन सिंह : बाहुबली की पत्नी ने नीतीश कुमार को भी धृतराष्ट्र बताया

MUNGER : मुंगेर संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार अनीता देवी ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर जमकर ह

पापी रावण, पॉलिटिकल क्रिमिनल और षड्यंत्रकारी हैं ललन सिंह : बाहुबली की पत्नी ने नीतीश कुमार को भी धृतराष्ट्र बताया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER : मुंगेर संसदीय क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की उम्मीदवार अनीता देवी ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर जमकर हमला बोला है। अनीता देने ने ललन सिंह को पापी रावण, पॉलिटिकल क्रिमिनल और षड्यंत्रकारी कहा है तो वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धृतराष्ट्र की संज्ञा रह है। 


बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी ने कहा कि ललन सिंह हमारा विरोधी है और वह एक पॉलिटिकल क्रिमिनल भी है। वह हमेशा अपने विरोधियों को गलत तरीके से फंसाता रहता है। ललन सिंह बहुत बड़ा षड्यंत्रकारी है। विगत 13 मई को चौथे चरण का जब मतदान था तो उस दिन उसने मेरे ऊपर जानलेवा हमला करवाया था। इस दौरान मेरे सिर और पैर में चोट आई थी। गाड़ी के शीशे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 


अनीता देवी ने आगे कहा कि सूर्यगढ़ा थाने में जब हमने केस दर्ज कराया तब ललन सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मनगढंत कहानी रचकर हमारे खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज करवा दिया। अनीता देवी ने आगे कहा कि मैं सरकार का ध्यान आकृष्ट करना चाहूंगी कि वह केवल मूकदर्शन बनकर न रहे। इस पापी रावण को सजा दे। उसकी करतूतों को नजरअंदाज न करे। आपकी बेटी बहुत असुरक्षित महसूस कर रही है और आप धृतराष्ट्र बनकर न रहें।


बता दें कि लोकसभा का चुनाव के चौथे चरण का मतदान विगत 13 मई को संपन्न हुआ है। उस दिन बिहार की पांच लोकसभा सीटों दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान सम्पन्न हुआ था। मुंगेर में एनडीए की तरफ से ललन सिंह और महागठबंधन की ओर से बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी के बीच सीधा मुकाबला था। चुनाव के पांच दिन बाद राजद प्रत्याशी अनीता देवी ने कहा कि मैं अपना चुनाव पूरी मजबूती से लड़ी हूं। 


इस लडाई में मेरे पति अशोक महतो जी हमारे लिए रक्षा कवज बनकर खड़े रहे। उन्होंने पूरजोर तरीके से महागठबंधन की मदद की। एक तरफ सरकारी मिशिनरी का उपयोग और अकूत धन खर्च करके ललन सिंह चुनाव लड़े थे, वही दूसरी तरफ राजद परिवार और मुंगेर की गरीब गुरबा जनता का मुझे आशीर्वाद प्राप्त था। विषम परिस्थितियों में मैं चुनाव लड़ी और यहां की जनता का आशीर्वाद मुझे मिल चुका है।