ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर भड़के बिहार के कांग्रेस नेता, कहा- बिहार के बिना पंजाब का विकास संभव नहीं

PATNA : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को बिहार और यूपी के लोगों को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद से बिहार की सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर नेताओं के तरह-तरह के

पंजाब के मुख्यमंत्री के बयान पर भड़के बिहार के कांग्रेस नेता, कहा- बिहार के बिना पंजाब का विकास संभव नहीं
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को बिहार और यूपी के लोगों को लेकर जो बयान दिया था उसके बाद से बिहार की सियासत तेज हो गई है। इसको लेकर नेताओं के तरह-तरह के बयान सामने आ रहे हैं। पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पंजाबी भाषा में क्या कुछ कहा वे समझ नहीं पाए।


अजीत शर्मा ने कहा कि पंजाब के सीएम ने जो कुछ कहा वह पंजाबी भाषा में था। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा मुझे नहीं आती है और उनके कहने का क्या मतबल था वह समझ नहीं सका। हालांकि उन्होंने कहा कि बिहारी इतने शक्तिशाली हैं कि उनके बिना किसी राज्य की तरक्की संभव नहीं है और बिहार के बिना पंजाब कभी आगे नहीं बढ़ सकता।


मालूम हो कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीएम चन्नी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मौजूद हैं। इस दौरान वह कहते हैं कि यूपी दे, बिहार दे, दिल्ली दे भइये आके इते राज नई करदे (यूपी, बिहार, दिल्ली वाले भैया को पंजाब में न आने दें)।


बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोगों पर बयान देकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुरी तरह से फंस गये हैं। विपक्षी दलों ने इसे चन्नी का शर्मनाक बयान करार दिया है और कहा है कि इसके लिए पंजाब के सीएम को माफी मांगनी चाहिए।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता