ब्रेकिंग
बिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआतबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत17 अगस्त को विधायक पद की शपथ लेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में बदलाव के नए दौर की शुरुआत

नहीं कम हो रहा छोटे सरकार का जलवा, विधायक अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध बनीं मुखिया

PATNA : जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लोग उनके इलाके में छोटे सरकार के नाम से बुलाते हैं। सरकार की नजर भले ही अनंत सिंह पर टेढ़ी हो लेकिन इसके बावजूद उनका

नहीं कम हो रहा छोटे सरकार का जलवा, विधायक अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध बनीं मुखिया
Editor
2 मिनट

PATNA : जेल में बंद आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को लोग उनके इलाके में छोटे सरकार के नाम से बुलाते हैं। सरकार की नजर भले ही अनंत सिंह पर टेढ़ी हो लेकिन इसके बावजूद उनका जलवा कम होता नजर नहीं आ रहा है। अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें ललन सिंह के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। बाद में अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर एक बार फिर मोकामा से विधानसभा चुनाव जीत गए और अब पंचायत चुनाव में अनंत सिंह की भाभी निर्विरोध मुखिया बन गई हैं। 


मोकामा के इलाके में अनंत सिंह के करीबी लोगों का पंचायत चुनाव में दबदबा देखने को मिला है। अनंत सिंह के करीबियों की पंचायत चुनाव में जबरदस्त जीत हुई है। बाढ़ प्रखंड के नदवा पंचायत में मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य समिति अन्य प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। इन सभी उम्मीदवारों के नामांकन के विरोध में किसी ने अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं किया। नामांकन वापसी की तारीख खत्म होने के बाद सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। रिश्ते में अनंत सिंह की भाभी लगने वाली मंजू देवी मुखिया चुनी गई हैं। उनके आवास पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद जश्न भी मनाया गया है। 


नदावां अनंत सिंह का पैतृक गांव है। यह इलाका बाढ़ अनुमंडल के अंतर्गत आता है। अनंत सिंह के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल वह पटना के बेउर जेल में बंद है। इसके बावजूद उनका दबदबा मोकामा में बरकरार है। यही वजह है कि पंचायत चुनाव में अनंत सिंह का हाथ जिसके ऊपर रहा वह बिना चुनाव लड़े ही निर्वाचित हो गया।

टैग्स