ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से किया अरेस्ट

DESK: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से उन्हें गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट से किया अरेस्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से उन्हें गिरफ्तार किया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट में इमरान खान कई मामलों में जमानत के लिए पहुंचे थे। तभी पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ा। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है। इस दौरान इमरान खान के समर्थकों और वकील से मारपीट की गयी। इमरान खान को पुलिस ने एनएबी को सौंपा है। 


बता दें कि इमरान खान ने हाल ही में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाये थे। इस पर पाकिस्तान की आर्मी ने इमरान खान की निंदा की थी। वही पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता मुसर्रत चीमा का कहना है कि इमरान खान को टॉर्चर किया जा रहा है। इमरान खान के समर्थकों और उनके वकील को भी पीटा गया है। पिटाई से कई लोग घायल हो गये हैं। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। जिसे देखते हुए इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी है।