ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

पाकिस्तान की मदद करेंगे राजनाथ सिंह, कहा - अगर वो असमर्थ तो हम करेंगे हेल्प,लेकिन...

DESK : देश में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर तारीखों का एलान भी हो चुका है और 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होनी है। लिहाजा, इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के

पाकिस्तान की मदद करेंगे राजनाथ सिंह, कहा - अगर वो असमर्थ तो हम करेंगे हेल्प,लेकिन...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश में लोकसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर तारीखों का एलान भी हो चुका है और 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग होनी है। लिहाजा, इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के बड़े चेहरे चुनावी मैदान में जनसभाओं को संबोधित कर अपने पक्ष में वोट की अपील करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब रक्षामंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि  मैं पाकिस्तान की मदद करने को तैयार हूं। बस उन्हें यह स्वीकार करना होगा कि उनसे यह काम नहीं हो सकता है। 


दरअसल, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों अपनी चुनावी जनसभाओं के दौरान चीन और पाकिस्तान पर भी जमकर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि हम आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान की मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू पाने में खुद को असमर्थ महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए उसका सहयोग करने को तैयार है। 


इसके आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान से मेरी यही अपेक्षा है कि यदि वह आतंकवाद का सहारा लेकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश करेंगा तो इसका खामियाजा उसे भुगतना होगा। इसलिए वह आतंकवाद पर काबू पाए और यदि पाकिस्तान को लगता है कि वह आतंकवाद पर काबू पाने में असमर्थ है तो फिर अपने पड़ोसी देश भारत से सहयोग ले सकता है। आतंकवाद को रोकने के लिए भारत उनका सहयोग करने के लिए तैयार है। 


उधर, चीन की तरफ से भारत की जमीन पर कब्जा किए जाने के सवाल पर रक्षामंत्री ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार रहते कोई एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं कर सकता है। हम अपनी जमीन कतई नहीं जाने देंगे। अगर भारत ने भी इसी तरह के प्रयास किए, तो क्या इसका मतलब यह होगा कि चीन के वे इलाके "हमारे क्षेत्र का हिस्सा" बन गए हैं।