ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पहली बार केंद्रीय मंत्री बने चिराग पासवान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

DELHI: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के हाजीपुर से नवनिर्वाचित लोजपा (रामविलास) पार्टी के सांसद चिराग पासवान पहली बार केंद्रीय मंत्री बने।

पहली बार केंद्रीय मंत्री बने चिराग पासवान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के हाजीपुर से नवनिर्वाचित लोजपा (रामविलास) पार्टी के सांसद चिराग पासवान पहली बार केंद्रीय मंत्री बने। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिराग पासवान को नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। 



नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ-साथ राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, डॉ.सुब्रह्मण्यम जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, चिराग पासवान सहित कई नेताओं ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलायी। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेन्द्र मोदी ऐसे पहले पीएम बने हैं जिन्हें तीसरी बार जनता ने चुना है।


बता दें कि चिराग पासवान हाजीपुर से नवनिर्वाचित सांसद हैं। पहले चिराग पासवान जमुई के सांसद थे। जमुई सीट से उन्होंने अपने बहनोई अरूण भारती को लड़ाया और खुद हाजीपुर सीट से लड़ें। जमुई से उनके बहनोई अरुण भारती जीत गये और हाजीपुर से खुद चिराग पासवान भी जीत गये। आज चिराग पासवान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली। पहली बार वो केंद्रीय मंत्री बने हैं।    


लोकसभा चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने कुल पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें वैशाली, हाजीपुर, खगड़िया, जमुई और समस्तीपुर शामिल है। हाजीपुर से चिराग पासवान खुद लड़े और चुनाव जीते। वही जमुई में उनके जीजा अरुण भारती भी जीत गए। जबकि खगड़िया से राजेश वर्मा, समस्तीपुर से शांभवी चौधरी और वैशाली से वीणा देवी ने जीत हासिल की। चिराग पासवान बिहार में 5 सीटों पर लड़ें और पांचों सीट जीत गये।


टैग्स