ब्रेकिंग
सदन में उठा बिहार में 35 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द करने का मामला, विपक्ष ने पूछा- कैंसिल ही करने थे तो क्यों बनाए?सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में OPD बाधित, गोपालगंज और रोहतास में मरीजों की बढ़ी परेशानीमेरे माथा पर एक करोड़ से अधिक का कर्ज, हम अपनी जमीन कैसे बेचें? रजिस्ट्री पर रोक को लेकर RJD ने सरकार से पूछा सवालविधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाबबिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरलसदन में उठा बिहार में 35 लाख से अधिक राशन कार्ड को रद्द करने का मामला, विपक्ष ने पूछा- कैंसिल ही करने थे तो क्यों बनाए?सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में पूरे बिहार के सरकारी अस्पतालों में OPD बाधित, गोपालगंज और रोहतास में मरीजों की बढ़ी परेशानीमेरे माथा पर एक करोड़ से अधिक का कर्ज, हम अपनी जमीन कैसे बेचें? रजिस्ट्री पर रोक को लेकर RJD ने सरकार से पूछा सवालविधान परिषद में उठा विभागों के बीच समन्यवय की कमी का मामला, मंत्री ने सदन में दिया यह जवाबबिहार में शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रहा जाम का दौर, होटल में शराब पीते चौकीदार का वीडियो वायरल

पहली बार बिहार आ रहे 'मामा' विधानसभा चुनाव को लेकर BJP नेताओं को देंगे ख़ास टिप्स

PATNA : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पहली बार बिहार पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित शाहिद रामफल

पहली बार बिहार आ रहे 'मामा' विधानसभा चुनाव को लेकर BJP नेताओं को देंगे ख़ास टिप्स
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पहली बार बिहार पहुंच रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पटना के एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित शाहिद रामफल मंडल के शहादत दिवस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।


दरअसल, बिहार में 2025 का विधानसभा चुनाव होने वाला है और  उसको लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम हासिल करने वाले नेताओं को बिहार बुलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शिवराज बिहार आ रहे हैं। यहां आकर वो  बिहार प्रदेश के नेताओं को विधानसभा चुनाव को लेकर टिप्स भी देंगे।


मालूम हो कि, लोकसभा चुनाव में मामा (शिवराज सिंह चौहान ) का जलवा देखने को मिला। इसके बाद अब वह भाजपा के स्टार प्रचारक के रूप में उभर कर आए हैं। बिहार में जिस तरह से लोकसभा चुनाव में एनडीए का 40 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा था, लेकिन यह दावा पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में अब भाजपा की केंद्रीय नेतृत्व उन चेहरों को बिहार भेज रही है जो लोकसभा में करिश्मा दिखा चुके हैं। 


आपको बताते चलें कि, शिवराज सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और लोग उन्हें मामा कह कर पुकारते हैं। साल 2022 में कमलनाथ के स्थान पर शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद शिवराज सिंह चौहान के जगह मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया। 2024 के लोकसभा में उन्होंने विदिशा लोकसभा सीट पर 8 लाख से अधिक वोटों से ऐतिहासिक जीत हासिल की, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ गई। वहीं अब शिवराज सिंह को केंद्र सरकार में केंद्रीय कृषि और किसान मंत्री बनाया गया।