ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

पांचवें चरण में दांव पर होगी राजनाथ, राहुल और स्मृति की साख : देशभर की इन 49 सीटों पर हो रहा है चुनाव

DESK : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज थम चुका है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए कल यानि 20 मई को मतदान होना है। पांचवें दौर में जिन सीटों पर मतदा

पांचवें चरण में दांव पर होगी राजनाथ, राहुल और स्मृति की साख : देशभर की इन 49 सीटों पर हो रहा है चुनाव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का प्रचार आज थम चुका है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए कल यानि 20 मई को मतदान होना है। पांचवें दौर में जिन सीटों पर मतदान होना है, उनमें उत्तर प्रदेश की 14, महाराष्ट्र की 13, बंगाल की सात बिहार और ओडिशा की पांच-पांच, झारखंड की तीन, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की एक-एक सीट शामिल है।


वहीं, पांचवें चरण में जिन सीटों पर वोटिंग होनी है, वहां पिछले साल कुल मिलाकर 62.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। पिछली दफा सबसे ज्यादा 80.13 प्रतिशत मतदान बंगाल में हुआ था। जबकि सबसे कम 34.6 प्रतिशत वोटिंग के साथ जम्मू-कश्मीर इस सूची में सबसे नीचे था। ऐसे में इस बार यह आंकड़ा कितना बढ़ता है, यह देखने वाली बात होगी। इसके साथ ही पांचवें चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों में से 428 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।


इसके साथ ही पांचवें चरण की 49 सीटों पर कुल 695 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण एवं हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में सोमवार को मतदान होना है। सारण और हाजीपुर सीट वीआईपी बनी हुई है। क्योंकि हाजीपुर से चिराग पासवान और सारण से राजीव प्रताप रूडी के सामने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मैदान में हैं। पांचवें चरण में झारखंड की कोडरमा सीट से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भाजपा की प्रत्याशी हैं।


उधर, उत्तर प्रदेश में प्रचार के अंतिम दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, समेत बिहार के सारण और हाजीपुर लोकसभा सीट पर मतदान होना है। इस चरण में मुख्य रूप से लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली से कांग्रेस के राहुल गांधी, अमेठी से स्मृति इरानी चुनाव मैदान में हैं।