ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

पान का दूकान खोलेंगे ललन सिंह ! बोले BJP नेता .... जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरे - धीरे कर रहे नीतीश कुमार की सर्जरी

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पान का दूकान कब खोल रहे हैं, इसका उनको जवाब देना चाहिए। इन्होनें न ही कहा था कि राजद के साथ जाने से बेहतर है पान का दूकान खोल लेना तो आज

पान का दूकान खोलेंगे ललन सिंह ! बोले BJP नेता .... जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरे - धीरे कर रहे नीतीश कुमार की सर्जरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पान का दूकान कब खोल रहे हैं, इसका उनको जवाब देना चाहिए। इन्होनें न ही कहा था कि राजद के साथ जाने से बेहतर है पान का दूकान खोल लेना तो आज राजद के साथ चले गए हैं तो खुद बताएं पान का दूकान कब खोल रहे हैं। ये जो आजकल तेला - बेला कर रहे हैं अब सबको मालूम चल रहा है। ललन सिंह नीतीश कुमार का धीरे - धीरे सर्जरी कर रह हैं। इसलिए अरुण जी ने जो भी कहा है कुछ गलत नहीं कहा है। यह बातें भाजपा के विधायक और राज्य सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा में कही है। 


दरअसल, भाजपा विधायक से जब यह सवाल किया गया कि अरुण कुमार का कहना है कि ललन सिंह नीतीश कुमत को टैबलेट दे रहे हैं इस कारण उनका मेमोरी लॉस हो रहा है। उसके बाद इसके जवाब में भाजपा विधायक ने कहा कि - अरुण जी जेडीयू के सांसद रहे है अगर उन्होंने कोई बात कही है तो इसे गंभीरता से लेनी चाहिए।  इस पर विचार करना चाहिए की ललन सिंह क्या तेला बेली कर रहे हैं नीतीश कुमार के साथ। 


आज कल सीएम नीतीश को भूलने की बीमारी हो गई है। कोई न कोई आदमी उनको गुप्त रूप से टॉर्चर कर रहा है और ललन सिंह ने तो बहुत पहले ही कहा था की मैं ही सर्जन हूं। नीतीश के पेट में कहां - कहां दांत है सर्जरी कर के मैं निकाल दूंगा। अब धीरे-धीरे नीतीश कुमार की जो हालत हो रही है उसको लेकर ललन सिंह पर लोगो का संदेह जा रहा है। 


इसके आगे जीवेश मिश्रा ने कहा कि- अरुण कुमार ने कहा है तो कहीं ना कहीं वह कुछ गोपनीय बात जानते होंगे।इस नाते उन्होंने बात कही है। मैं तो मानता हूं कि इसकी जांच होनी चाहिए। वैसे भी ललन सिंह अपनी बात पर टिकते नहीं है।  पहले उन्होंने कहा कि- नीतीश कुमार के पेट का दांत हम निकालेंगे,दूसरी बार बोले आरजेडी के साथ सरकार बनाना पड़ा तो पान का दुकान कर लेंग। अब पूछ लीजिए की कब खोलेंगे पान का दुकान। इस समय वो आरजेडी के साथ मिले हुए है और जेडीयू को जोर का झटका धीरे से दे रहे है।  ये बात भी राजनीतिक लोग अच्छे से समझ रहे है।