ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

विधान परिषद में हंगामा, सुप्रीम कोर्ट में नीतीश सरकार के हलफनामे पर विपक्ष ने घेरा

PATNA : AES से बिहार में बच्चों की हुई मौत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नीतीश सरकार की तरफ से दायर हलफनामे को लेकर विधान परिषद में आज कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : AES से बिहार में बच्चों की हुई मौत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान नीतीश सरकार की तरफ से दायर हलफनामे को लेकर विधान परिषद में आज कांग्रेस ने सरकार को जमकर घेरा। कांग्रेस के विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्रा ने सरकार पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कार्यस्थगन प्रस्ताव लाकर विशेष चर्चा की मांग की लेकिन कार्यकारी सभापति ने कार्यस्थगन को नियम अनुरूप नहीं बताते हुए अस्वीकार कर दिया। प्रेमचंद्र मिश्रा ने यह आरोप लगाया कि सरकार सदन में स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने का दावा करती है। जबकि सुप्रीम कोर्ट में दायर हलफनामे में स्वास्थ्य विभाग की खामियों का रोना रोती है। उधर आरजेडी की तरफ से जल संकट की स्थिति को लेकर सुबोध राय ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। आरजेडी विधान पार्षद के कार्यस्थगन प्रस्ताव पर कार्यकारी सभापति हारून रशीद ने यह जानकारी दी कि जल संकट पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाई गई है जिसमें इस समस्या पर चर्चा होगी।
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता