ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नूपुर शर्मा के बचाव में उतरी कांग्रेस, रेणुका चौधरी ने कहा- बीजेपी बलि का बकरा बना रही

DESK: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा का पूरे देश में विरोध देखने को मिल रहा है, तो वहीं शिवसेना की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उनके समर्थन में उतर आई हैं।

नूपुर शर्मा के बचाव में उतरी कांग्रेस, रेणुका चौधरी ने कहा- बीजेपी बलि का बकरा बना रही
First Bihar
2 मिनट

DESK: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद नूपुर शर्मा का पूरे देश में विरोध देखने को मिल रहा है, तो वहीं शिवसेना की पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी उनके समर्थन में उतर आई हैं। हालांकि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। प्रियंका चतुर्वेदी और नूपुर शर्मा काफी करीबी दोस्त हैं। यही कारण है कि प्रियंका अब नूपुर शर्मा के समर्थन में उतर आई हैं। 


प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, यह महत्वपूर्ण है कि न्यायपालिका, लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्तंभहोने के नाते कानूनों की संवैधानिकता की रक्षा करे, लेकिन यह शर्म की बात है कि SCOTUS ने देश की महिलाओं को विफल कर दिया और उन्हें बुनियादी मानवाधिकारों के बारे में बताया गया, जिनसे उन्हें संरक्षित करने की उम्मीद की गई है। 


इससे पहले कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी ने भी नूपुर शर्मा का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था, नूपुर शर्मा को 'बलि का बकरा' क्यों बनाया जा रहा है। चौधरी ने कहा कि देश का माहौल बिगाडऩे के लिए असली दोषी बीजेपी है और नूपुर शर्मा को सिर्फ बलि का बकरा बनाया जा रहा है। नूपुर को जनता से माफ़ी नहीं माँगना चाहिए बल्कि भाजपा को पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए। 


वहीं, इस मामले में कोलकाता पुलिस ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। इससे पहले उन्हें एमहर्स्ट और नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। हालांकि, वह उनके सामने पेश नहीं हुई तथा उन्होंने और समय मांगा है।