ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

NRC-NPR पर तेजस्वी ने CM को दी नसीहत, कहा- नीतीश जी शब्दों से मत खेलिए, लागू कौनों भूत करेगा ?

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के उस बयान पर कि बिहार में NRC लागू नहीं होगा और NPR बिना बदलाव के 2010 वाले नियम के अनुसार ही हो

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता  विपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के उस बयान पर कि बिहार में NRC लागू नहीं होगा और NPR बिना बदलाव के 2010 वाले नियम के अनुसार ही होगा इस पर नसीहत देते हुए तंज कसा है।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आदरणीय मुख्यमंत्री जी, आप ही तो बहुत इधर-उधर करते है। आप अपनी अलग ही फ़िल्म चला रहे है। NPR 2010 के ही पुराने प्रारूप पर 'लागू होना चाहिए'। मुख्यमंत्री जी, 'लागू होना चाहिए' का क्या मतलब है? लागू कौनों भूत करेगा? उन्होनें लिखा है कि यह कहिए आप इसे 2010 के पूराने प्रारूप पर ही लागू करेंगे और करने जा रहे है। शब्दों से मत खेलिए, सीधा-सीधा बोलिए कि आप हमारी माँग स्वीकार करते हुए सर्वसम्मति से विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर के केंद्र सरकार को कहिए कि बिहार में नए प्रारूप के साथ NPR नहीं होगा।


वहीं तेजस्वी ने कहा कि नागरिकों को भ्रमित मत करिए। सब जानते है आपने सीएए क़ानून बनाने के समर्थन में वोट किया है। आप पर कोई यक़ीन नहीं करता क्योंकि आप ताउम्र 370, CAA, ट्रिपल तलाक़ का दिखावटी विरोध करते रहे लेकिन समय आने पर इनके समर्थन में वोट किया। आप कब क्या पलटी मारेंगे आपके साथियों को भी पता नहीं होता है। तेजस्वी बोले अगर आप एनपीआर पुराने प्रारूप पर चाहते है तो इसी सत्र में  सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजिए और इसमें जातिगत जनगणना का भी प्रावधान हो। पटना यूनिवर्सिटी को आप केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तो दिला नहीं पाए इसलिए यक़ीन करना मुश्किल है।


गौरतलब है कि कल ही सीएम नीतीश कुमार ने NRCऔर NPR को लेकर दरभंगा में  एक सभा को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि बिहार में एनआरसी लागू नहीं होगा। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी कहा कि NPR बिना बदलाव के 2010 वाले नियम के अनुसार ही होगा।