ब्रेकिंग
बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया✦बेटी की शादी की तैयारियों का अनंत सिंह ने लिया जायजा, घुड़दौड़ के विजेता के लिए लाई गई बाइक और स्कूटी, ईनामी गाड़ियों की तस्वीरें आई सामने ✦GOPALGANJ: 6 छात्राओं को निजी खर्च पर राजगीर घुमाने वाले शिक्षक निलंबित, हेडमास्टर पर भी गिरी गाज✦पटना के Barista और Starbucks में खाद्य विभाग की छापेमारी, 15 हजार से ज्यादा का एक्सपायर्ड सामान नष्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घोड़ों की रेस, जीतने वाले को मिलेगी सफेद थार, सामने आई गाड़ी की तस्वीर✦सम्राट चौधरी के साथ चल रहे थे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, CM की सिक्योरिटी ने धक्का देकर साइड किया

बीजेपी कैंडिडेट के नॉमिनेशन में नहीं पहुंचे नीतीश : बीजेपी नेताओं की कोशिश गई बेकार, सतीश चंद्र दुबे ने अंतिम पल में किया नामांकन

PATNA : बिहार में आपदा को लेकर बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में आई तल्खी का असर राज्यसभा उपचुनाव पर भी देखने को मिला है। बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे के नामांकन में मुख्यमंत्री

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : बिहार में आपदा को लेकर बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में आई तल्खी का असर राज्यसभा उपचुनाव पर भी देखने को मिला है। बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे के नामांकन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं पहुंचे हैं।


बीजेपी उम्मीदवार सतीश चंद्र दुबे ने डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र भर दिया है। नीतीश कुमार के इंतजार में बीजेपी नेता नामांकन दाखिल करने के अंतिम पल तक बैठे रहे लेकिन नीतीश कुमार नहीं पहुंचे।


सतीश चंद्र दुबे के नामांकन के मौके पर जेडीयू की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार मंत्री, नीरज कुमार कृष्ण नंदन वर्मा और बाकी अन्य नेता मौजूद रहे हैं। बीजेपी के अंदर खाने से लगातार खबर आ रही थी कि पार्टी के नेता इस बात का प्रयास कर रहे थे कि नीतीश कुमार सतीश चंद्र दुबे के नामांकन के वक्त मौजूद रहें लेकिन नीतीश नहीं पहुंचे। नीतीश कुमार पटना और उसके आसपास के इलाकों में बाढ़ का हवाई निरीक्षण को निकले हुए थे। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता