ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

‘लालू-तेजस्वी की पहचान अपराधियों को संरक्षण देने वाली’, नित्यानंद राय का बड़ा हमला; पप्पू यादव को बिना पेंदी का लोटा बताया

SAMASTIPUR: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लगातार समस्तीपुर के उजियारपुर में क्षेत्र में कैंप कर रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने लालू-तेजस्वी पर एक बार

‘लालू-तेजस्वी की पहचान अपराधियों को संरक्षण देने वाली’, नित्यानंद राय का बड़ा हमला; पप्पू यादव को बिना पेंदी का लोटा बताया
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAMASTIPUR: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लगातार समस्तीपुर के उजियारपुर में क्षेत्र में कैंप कर रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने लालू-तेजस्वी पर एक बार फिर से जोरदार हमला बोला है। इस दौरान नित्यानंद राय ने कांग्रेस नेता पप्पू यादव को बिना पेंदी का लोटा बताया और कहा कि तेजस्वी और पप्पू यादव एक जैसे हैं।


नित्यानंद राय ने दावा किया कि इस बार के चुनाव में बिहार से महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो जाएगा। बिहार की जनता लालू प्रसाद को परिवारवाद, भ्रष्टाचार और घोटाले के लिए जानती है। लालू-तेजस्वी और आरजेडी की पहचान अपराधियों को संरक्षण देने वाली पहचान है। जब जब आरजेडी सत्ता में आई है बिहार में अराजकता बढ़ी है और गुंडों को संरक्षण मिला है। अपराधियों को सजा दिलाने के बजाए वे लोग उन्हें संरक्षण देने का काम करते हैं। लालू ने हमेशा परिवार के लाभ के लिए राजनीति की और कांग्रेस के साथ मिलकर घोटाले किए।


वहीं सपा नेता मुख्तार अंसारी के निधन पर आरजेडी की तरफ से की जा रही सियासत पर नित्यानंद ने कहा कि तेजस्वी यादव के एक्स पर किए गए पोस्ट के पीछे की असली वजह क्या है उसे हर कोई अच्छी तरह से समझ रहा है। तेजस्वी के ट्वीट के पीछे अगर तुष्टीकरण और वोट की राजनीति है तो यह ठीक नहीं है। ये लोग किसी संवेदना से राजनीति नहीं करते हैं बल्कि हमेशा से वोट के लिए राजनीति करते रहे हैं।


पूर्णिया से पप्पू यादव को कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ऐसे भी बिना पेंदी के लोटा हैं। तेजस्वी से उनका क्या मामला है यह पप्पू यादव जानें और लालू-तेजस्वी जानें इससे बीजेपी को कोई मतलब नही है। दोनों एक ही जैसे हैं, जैसे पप्पू यादव हैं वैसे ही तेजस्वी यादव भी हैं। पशुपति पारस के एनडीए छोड़ने के सवाल पर नित्यानन्द राय ने कहा कि पशुपति पारस ने कहां कहा है कि वे एनडीए में नहीं हैं।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता