ब्रेकिंग
Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Recruitment Scam : बिहार विधान परिषद की 125 से ज्यादा नियुक्तियों पर बवाल! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी ने कराई थी परीक्षा, अब नौकरी पर लटकी तलवार

नीतीश-तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे ओवैसी, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान

PURNEA: सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान ओवैसी किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अ

नीतीश-तेजस्वी के लिए बड़ी चुनौती बनेंगे ओवैसी, सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: सीमांचल दौरे पर बिहार पहुंचे AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी महागठबंधन के लिए बड़ी चुनौती बनने जा रहे हैं। दो दिवसीय दौरे के दौरान ओवैसी किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार और अररिया के विभिन्न इलाकों का दौरा कर रहे है। कल पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ हमला बोलते हुए उन्होंने बड़ा एलान कर दिया। ओवैसी ने कहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी बिहार के हर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।


सीमांचल दौरे के पहले दिन पूर्णिया पहुंचे ओवैसी ने कहा है कि उनसे गलती हुई है कि वे सिर्फ सीमांचल तक ही सीमित होकर रह गए थे लेकिन अब उस गलती को सुधारने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि सीमांचल में वे हमेशा से चुनाव लड़ते रहे हैं और आगे भी लड़ेंगे लेकिन अब बिहार के हर हिस्से में जाएंगे और सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी ने कहा कि यह लोकसभा या विधानसभा चुनाव का मुद्दा नहीं है बल्कि इंसाफ का मामला है।


वहीं पांच मे से चार विधायकों के आरजेडी में जाने के सवाल पर ओवैसी ने कहा कि पार्टी बदलने वाले विधायक अपना इमान बेचकर आरजेडी में गए हैं। उन्हीं की गद्दारी का नतीजा है कि सीमांचल का इलाका आज भी पिछड़ा हुआ है। वहीं मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा कि नीतीश कभी भी पलटी मारकर बीजेपी के साथ जा सकते हैं। बिहार की जनता को नीतीश से भरोसा उठ गया है। नीतीश जब सीमांचल के साथ इंसाफ करेंगे तभी दिल्ली जा सकेंगे।

टैग्स