ब्रेकिंग
STET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; अक्टूबर में रिजल्ट की तैयारीTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानप्रेमी के लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ भारत पहुँची शबाना... बॉयफ्रेंड से धोखा मिला तो मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे पहुँचीशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालSTET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; अक्टूबर में रिजल्ट की तैयारीTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानप्रेमी के लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ भारत पहुँची शबाना... बॉयफ्रेंड से धोखा मिला तो मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे पहुँचीशाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA ने क्यों भेजा नोटिस? 15 दिन में देना होगा जवाबनिर्माणाधीन पुल से गिरा साइकिल सवार अधेड़, मौके पर मौत; बैरिकेडिंग नहीं होने से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

नीतीश से मिलने पहुंचे डी. राजा, CPI नेता ने मीडिया से बनाई दूरी

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज हो गयी है। इसी क्रम में CPI नेता डी. राजा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों ने

नीतीश से मिलने पहुंचे डी. राजा, CPI नेता ने मीडिया से बनाई दूरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कवायद तेज हो गयी है। इसी क्रम में CPI नेता डी. राजा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने सीएम आवास पहुंचे। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस दौरान डी. राजा ने मीडिया से दूरी बनाई। उन्होंने मीडिया के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने से पूर्व डी. राजा एक विचार विमर्श कार्यक्रम में शामिल हुए। जननायक व कम्युनिस्ट नेता चंद्रशेखर सिंह की स्मृति में केदार दास श्रम व समाज अध्ययन संस्थान द्वारा ‘वामपंथ के समक्ष राजनीतिक चुनौतियां’ विषय पर विचार विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस स्मृति आयोजन में कई बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न जन संगठनों के नेता मौजूद थे। 


सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। अपने संबोधन में डी. राजा ने कहा कि भाजपा को हटाने और देश को बचाने के लिए आंदोलन की जरूरत है। बिहार में सीपीआई का पारंपरिक ताकत है। उत्तर भारत में बिहार ही एक मात्र वामपंथ के जगह है। हम आजकल संसदीय जनतंत्र के अंदर काम कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा को हराने के लिए हमें जीतना होगा।  


टैग्स