ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

नीतीश सरकार श्री बाबू को दिलवाएगी भारत रत्न, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

PATNA : बिहार के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है. श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने के लिए नीतीश सरकार केंद्र सरकार के पास प

नीतीश सरकार श्री बाबू को दिलवाएगी भारत रत्न, केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री कृष्ण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा है. श्री बाबू को भारत रत्न दिलाने के लिए नीतीश सरकार केंद्र सरकार के पास प्रस्ताव भेजेगी. दरअसल बिहार विधान परिषद में श्री बाबू को भारत रत्न दिए जाने से जुड़ी ध्यानाकर्षण सूचना बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय समेत अन्य सदस्यों की तरफ से दी गई थी.

बीजेपी एमएलसी की तरफ से दी गई इससे ध्यानाकर्षण सूचना पर जवाब देते हुए सरकार ने आज ऐलान किया कि इस संबंध में केंद्र सरकार को राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाएगा. 

विधान परिषद में सरकार की तरफ से जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार भारत रत्न नहीं देती बल्कि केंद्र सरकार ही भारत रत्न का सम्मान तय करती है, यह बात सबको मालूम है लेकिन श्री बाबू को भारत रत्न दिया जाए इसके लिए राज्य सरकार अपनी तरफ से केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी.

इस मौके पर बीजेपी एमएलसी सच्चिदानंद राय ने कहा कि श्री बाबू को भारत रत्न दिए जाने के राज्य सरकार का प्रस्ताव बेहर खुश करने वाला निर्णय है. ये सरकार की एक सकारात्मक कदम हैं और जनता इसका स्वागत कर रही है.