ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली घटना: रेप के बाद छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव को कड़ाही पर भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

नीतीश सरकार ने राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31 फीसदी किया

PATNA : दिवाली के पहले नीतीश सरकार ने राज्य के सेवा कर्मियों और पेंशन भोगियों को गिफ्ट दिया है। सरकार ने राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ान

नीतीश सरकार ने राज्यकर्मियों और पेंशनभोगियों को दिया दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31 फीसदी किया
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA : दिवाली के पहले नीतीश सरकार ने राज्य के सेवा कर्मियों और पेंशन भोगियों को गिफ्ट दिया है। सरकार ने राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को दिवाली गिफ्ट देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने के प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है।


आज शाम हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता 28 से बढ़ाकर 31करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है। सरकार जुलाई 2021 के प्रभाव से यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता राज्य कर्मियों को वेतन और पेंशन के तौर पर देगी।


आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मियों के लिए महंगाई भत्ते में इजाफा किया था। इसके बाद से ही राज्य के कर्मी महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे थे और नीतीश सरकार ने दिवाली के ठीक पहले राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को यह तोहफा दे दिया है। राज्य कर्मियों और पेंशन भोगियों को 4 महीने का बकाया भी मिलेगा।