ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

नीतीश सरकार के मंत्री ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी, बेटे के बर्थडे पार्टी में सैकड़ों मेहमानों को बुलाया

PATNA : कोरोना काल में सरकार आम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही हैं, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की सारी गाइडलाइन और नसीहत केवल आम जनता के लिए है, ना कि खास लोगों के लिए. नीतीश कैब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में सरकार आम लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ा रही हैं, लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की सारी गाइडलाइन और नसीहत केवल आम जनता के लिए है, ना कि खास लोगों के लिए. नीतीश कैबिनेट के मंत्री जयकुमार सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा डाली.  जय कुमार सिंह ने रविवार को अपने बेटे की बर्थडे पार्टी बड़े तामझाम के साथ मनाई, सरकारी बंगले में दावत का इंतजाम किया गया और सैकड़ों मेहमान शामिल हुए,

मंत्री जयकुमार सिंह के हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास पर रविवार की शाम काफी चहल-पहल देखी गई. दरअसल मंत्री महोदय के बेटे का जन्मदिन था, लिहाजा दावत का पूरा इंतजाम किया गया. सरकार की गाइडलाइन में शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की तादाद 50 से ज्यादा होने पर मनाही है, लेकिन बर्थडे पार्टी में मंत्री जी ने सैकड़ों मेहमानों को बुलाया. बर्थडे पार्टी का सेलिब्रेशन हुआ और सोशल डिस्टेंसिंग किस चिड़िया का नाम है यह सब  भूल गए.

नीतीश सरकार के मंत्री ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जी, बेटे के बर्थडे पार्टी में सैकड़ों मेहमानों को बुलाया

मंत्री जय कुमार सिंह के यहां दावत में जेडीयू के कई नेता शामिल हुए. कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आ गया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर दिन लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील करते हैं. बिहार सरकार सोशल डिस्टेंसिंग तोड़ने के मामले और खासतौर पर ऐसे समारोहों का आयोजन करने वालों के साथ सख्ती से निपट रही है, लेकिन खुद मंत्री ही सरकार की गाइडलाइन को अंगूठा दिखा रहे हैं. बात जब मंत्री जी के बेटे की बर्थडे पार्टी की हो तो कोरोना की परवाह कौन करे.