ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नीतीश सरकार के खिलाफ विपक्ष ने दिखायी एकजुटता, विधानसभा परिसर में ही किया विरोध मार्च

PATNA : विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र विपक्षी एकजुटता के लिए भी याद रखा जाएगा। सत्र के अंतिम दिन सदन के अंदर हंगामे के बाद विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए विधानसभा परिसर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ा शीतकालीन सत्र विपक्षी एकजुटता के लिए भी याद रखा जाएगा। सत्र के अंतिम दिन सदन के अंदर हंगामे के बाद विपक्ष ने एकजुटता दिखाते हुए विधानसभा परिसर में ही विरोध मार्च निकाला है। विपक्ष के सदस्यों ने सदन के मुख्य पोर्टिको से निकलकर जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा तक पहुंचकर अपना विरोध जताया।

विपक्षी दलों के इस मार्च में आरजेडी कांग्रेस के साथ-साथ वाम दल के भी विधायक शामिल रहे नीतीश सरकार के खिलाफ एकजुटता दिखाते हुए प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्यों ने भले ही आज बेरोजगारी जैसे मुद्दे को चुनकर विरोध जताया लेकिन उनका मकसद सरकार को यह मैसेज देने का था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह अपनी एकजुटता से एनडीए के लिए बिहार में मुश्किल खड़ी कर सकते हैं.

दिलचस्प बात यह रही कि विपक्ष के इस विरोध मार्च में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मौजूद नहीं हैं। तेजस्वी यादव झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं।


रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता