ब्रेकिंग
साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला साइबर क्राइम पर बिहार पुलिस सख्त, एक ID पर 9 से ज्यादा सिम लेने वालों की खैर नहीं, DGP ने क्यों की सुपौल के इंटर छात्र की चर्चा? हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी, स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली को दहलाने की साजिशकेंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली AIIMS में हुए भर्ती; कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद क्या है हाल?शराबबंदी पर मांझी के समर्थन में उतरे पप्पू यादव, सम्राट सरकार को बता दिया नया फॉर्मूलावाह रे फर्जी सम्राट सरकार!.. प्रस्तावित औद्योगिक निवेश को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला

नीतीश सरकार में किस समाज के कितने होंगे मंत्री? पढ़िए क्या होगा जाति समीकरण...; फिलहाल पुष्टि नहीं

PATNA : नीतीश कुमार बिहार के नवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से उन्होंने मिलकर बिहार में एनडीए की नई सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है। नीतीश कुमार ने

नीतीश सरकार में किस समाज के कितने होंगे मंत्री? पढ़िए क्या होगा जाति समीकरण...;  फिलहाल पुष्टि नहीं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार बिहार के नवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से उन्होंने मिलकर बिहार में एनडीए की नई सरकार बनाने दावा पेश कर दिया है। नीतीश कुमार ने 128 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सौंप दिया ह। जिसमें जीतन राम मांझी की पार्टी हम के चार विधायक भी शामिल हैं। आज शाम पांच बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें  नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की भी चर्चा है। 


वहीं, बिहार में कुल 9 लोगों के शपथ लेने की संभावना है। इसमें दो डिप्टी सीएम होंगे। बीजेपी कोटे जिनके मंत्री बनने की संभावना है उसमें विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी डिप्टी सीएम बनेंगे। वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार बीजेपी के अध्यक्ष हैं। इसी प्रकार से नीतीश सरकार में आज जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार को जेडीयू और बीजेपी के कोटे से तीन तीन मंत्री बनेंगे। इसमें जातिगत समीकरण का ख्याल रखा गया है सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी,विजेंद्र यादव, सुमित कुमार सिंह, श्रवण कुमार और संतोष कुमार सुमन मंत्री बनेंगे। 


किस जाति से कितने मंत्री?

दो कुर्मी ( नीतीश कुमार, श्रवण कुमार )

दो भूमिहार( विजय चौधरी, विजय सिन्हा )

एक राजपूत (सुमित कुमार सिंह )

एक यादव (विजेन्द्र प्रसाद यादव)

एक दलित (संतोष कुमार सुमन)

एक अति पिछड़ा(डॉ प्रेम कुमार)

एक कुशवाहा(सम्राट चौधरी )