ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

नीतीश सरकार के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन, बिहार में बेरोजगारी से भड़का गुस्सा

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार भले ही भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हो, लेकिन बीजेपी के ही छात्र संगठन की नाराजगी नीतीश सरकार के खिलाफ बढ़ी हुई है. अखिल भारतीय

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार भले ही भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रहे हो, लेकिन बीजेपी के ही छात्र संगठन की नाराजगी नीतीश सरकार के खिलाफ बढ़ी हुई है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 2 दिन पहले ही ट्विटर पर नीतीश सरकार के खिलाफ गुस्सा जताते हुए विरोध में ट्रेंड करवाया था. अब एबीवीपी सड़क पर उतर कर अपनी ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. 

बिहार में रोजगार नहीं

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज पटना के कारगिल चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया. नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और हाथों में प्ले कार्ड लेकर अपना गुस्सा जताया. एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश सरकार युवाओं के लिए कुछ भी नहीं कर रही. बिहार में रोजगार नहीं है और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है.

सरकार सिर्फ जाति की कर रही राजनीति

पटना विवि के एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा था कि बिहार सरकार  रोजगार देने में विफल रही है. यहां पर सरकार सिर्फ राजनीति और जाति की बात कर रही है, लेकिन हजारों बेरोजगार छात्रों की चिंता नहीं है कि कैसे युवाओं को रोजगार मिलेगा. बिहार में किसी भी सेक्टर में रोजगार नहीं है. 

लॉकडाउन में दिखा बेरोजगारी का दर्द

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बिहार के हजारों युवा बेरोजगार हो गए है. मजबूर होकर उनको घर लौटना पड़ा. अगर नीतीश सरकार युवाओं को बिहार में रोजगार देती तो हजारों युवाओं  को बाहर पलायन नहीं करना पड़ा. 

टैग्स