ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसाBihar News: बिहार के एक और IPS अफसर की दिल्ली एंट्री....राष्ट्रीय जांच एजेंसी में देंगे सेवाबिहार पुलिस ASI भर्ती परीक्षा 2026 की आ गई डेट, इस दिन होगी प्रारंभिक परीक्षा; देखिए.. पूरा शेड्यूलएक्शन में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गायब मिलने पर PMCH के प्रिसिंपल डॉ.नरेंद्र प्रताप सिंह को पद से हटायाबेनकाब हुई मोतिहारी पुलिस ! टोल प्लाजा से पकड़ाया 25 लाख.., दूसरे थाने में 35 लाख की हुई डील, मामला पहुंचा DGP के पास तो मचा हड़कंप...मांगी गई रिपोर्टबिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत, रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

नीतीश के राज में लगातार यादवों को मारी जा रही गोली, बोले तेजस्वी..बिहार में अपराधियों का बोलबाला, हाथ पर हाथ धरे बैठी है डबल इंजन की सरकार

PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन के एनडीए सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान तक पहुंच चुका है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन अपराधी क्राइम नहीं करता होगा

नीतीश के राज में लगातार यादवों को मारी जा रही गोली, बोले तेजस्वी..बिहार में अपराधियों का बोलबाला, हाथ पर हाथ धरे बैठी है डबल इंजन की सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन के एनडीए सरकार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान तक पहुंच चुका है। ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन अपराधी क्राइम नहीं करता होगा। अपराधी इतने बेखौफ है कि आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष व राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार को घेरा है। 


तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश के राज में लगातार यादवों को गोली मारी जा रही है। बिहार में अपराधीकरण हो चुका है हर जिले में अपराध का बोलबाला है। लेकिन किसी को भी इस बात से कोई मतलब नहीं है। ना तो सरकार को इससे कोई मतलब है और ना ही अधिकारियों को इससे कुछ लेना देना है। बिहार में विधि व्यवस्था बद से बदत्तर हो गयी है। जबकि 


लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को अधिकारियों के साथ बैठक करनी चाहिए और पूरी स्थितियों की समीक्षा करनी चाहिए। तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में लगातार हत्या, चोरी, डकैती, लूट, रेप की घटनाएं और गोली चल रही है। पुलिस पूरी तरह फेल है। कानून अपना काम ठीक से नहीं कर पा रही है। बिहार की एनडीए सरकार भी इस मामले में फेल साबित हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि छपरा में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है। यादव समाज के लोगों को निशाना बनाकर गोली मारी जा रही है।