ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचBihar News : बिहार में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं, नेपाल से आ रहा मलबा बढ़ा रहा चिंता; तटबंधों पर चौकसी तेजBihar News: पटना से डेढ़ गुना बड़ा होगा नया शहर, 273 गांव और दो नगर पंचायतें होंगी शामिल; पाटलिपुत्र टाउनशिप का मेगा प्लानBihar weather :बिहार में फिर सक्रिय हुआ मानसून! 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बदलेगा मौसमबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांच

नीतीश पर भड़के चिराग, कहा- मेरे पिता के पर्सनल रिश्तों का मज़ाक बनाया, ये माफ़ी के लायक नहीं

PATNA : बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार कुछ ही घंटों में थम जाएगा। इससे पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। सीएम नीती

नीतीश पर भड़के चिराग, कहा- मेरे पिता के पर्सनल रिश्तों का मज़ाक बनाया, ये माफ़ी के लायक नहीं
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव का प्रचार कुछ ही घंटों में थम जाएगा। इससे पहले एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। सीएम नीतीश के दिए गए बयान पर आपत्ति जताते हुए चिराग ने कहा कि सीएम के पद पर रहते हुए उन्होंने मेरे पिता के निजी संबंधों का मज़ाक बनाया है। मेरे पिता के निधन के बाद भी उनके खिलाफ नीचे स्तर की बयानबाजी की जा रही है लेकिन इसक बावजूद नीतीश कुमार कह रहे हैं कि मैंने हमेशा राम विलास पासवान का सम्मान किया है। 




चिराग पासवान ने कहा कि अगर नीतीश कुमार एक अच्छे नेता होते तो वे मेरी राजनीति और मेरे सिद्धांतों पर टिपण्णी करते लेकिन उन्होंने मेरे पिता के निधन के बाद उनके व्यक्तित्व जीवन पर जो बयान दिया है वो दर्शाता है कि नीतीश कुमार राजनीति के लिए कुछ भी कर सलते हैं। चिराग ने कहा कि मैंने हमेशा से मुख्यमंत्री का सम्मान किया है। कभी भी उनके पर्सनल लाइफ पर कोई टिपण्णी नहीं की है। उन्होंने कहा कि मैं आगे भी इस तरह की कोई बात नहीं करूँगा क्योंकि मेरे नेता और मेरे पिता ने मुझे ये संस्कार नहीं दिया है। 




वहीं, मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि दोनों सीटों पर NDA की जीत तय है। मैं खुद कल मोकामा गया था। मैंने वहां देखा और लोगों से जो बातचीत हुई उसके बाद यह साफ़ हो गया कि मतदाता केवल NDA के प्रत्याशियों के लिए वोटिंग करेंगे।