ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

राबड़ी देवी ने नीतीश पर लगाया गंभीर आरोप, बोली...जो गुंडे कहते वही सीएम करते हैं

PATNA: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी गोपालगंज जाने से रोकने पर भड़की हुई है. राबड़ी ने कहा कि जो गुंडा कहते हैं वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार करते हैं. सरकार गोपालगंज जाने नहीं द

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी गोपालगंज जाने से रोकने पर भड़की हुई है. राबड़ी ने कहा कि जो गुंडा कहते हैं वही बिहार के सीएम नीतीश कुमार करते हैं. सरकार गोपालगंज जाने नहीं दे रही है. 15 साल से बिहार में मर्डर और रेप हो रहा है. इतना कांड किसी देश में नहीं हुआ है. 

राबड़ी ने कहा कि कहा कि जो गुंडा कहता है वह नीतीश कुमार करते हैं. मर्डर कर अमरेंद्र पांडेय 2 हजार लोगों को लेकर जुलूस निकाला. इस दौरान भी तो कोरोना फैलने का डर था. क्यों सरकार ने जुलूस निकालने दिया है. सीएम नीतीश कुमार कार्रवाई नहीं करते हैं. वह डरपोक हैं.


बिहार में आतंक की सरकार

राबड़ी देवी ने कहा कि 15 साल में बिहार में आंतक की सरकार है. हमारी पार्टी के नेता का मर्डर किया जा रहा है. क्या हम घर में बैठे रहेंगे. राबड़ी देवी ने कहा कि अगर हमलोग गलत है तो हमलोगों को पुलिस गिरफ्तार करे. गोपालगंज मेरा घर है. क्या हमलोग अपने घर नहीं जा सकते हैं. कोरोना संकट में लॉकडाउन में लोग पैदल आ रहे हैं. क्या वह बिहार और केंद्र सरकार को नहीं दिख रहा है.


टैग्स