ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

नीतीश कुमार पहुंचे JDU ऑफिस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू

PATNA: सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंच गए हैं. गेट पर कार्यालय ने स्वागत किया है. इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक कार्यालय क

नीतीश कुमार पहुंचे JDU ऑफिस, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस पहुंच गए हैं. गेट पर कार्यालय ने स्वागत किया है. इसके साथ ही जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है. यह बैठक कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में हो रही है.   इसके बाद आज ही दोपहर बाद राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक होगी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई प्रस्ताव स्वीकृत किए जाएंगे.

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 60 सदस्य शामिल है और यह सभी बैठक में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ढाई सौ सदस्यों की मौजूदगी होगी. शनिवार की देर शाम उत्तर प्रदेश को लेकर कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक चलती रही. इस बैठक में आज होने वाली कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में शामिल रहे. बैठक के बाद जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि हम जनता दल यूनाइटेड को मजबूत और विस्तारित बनाने के लिए कई एजेंडों पर चर्चा करने वाले हैं.

14 माह के बाद बैठक

यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है. इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक हो रही है. पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने  बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी. लेकिन इस बार बैठक पटना में चल रही है.