ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारीPetrol Diesel Price Hike 2026 : 4 साल बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आपके शहर में नया रेट; क्या रही वजह CM सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह को हार्ट अटैक, IGIMS के ICU में एडमिटसम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी IGIMS में एडमिट, मिलने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना में ब्लैकआउट के बीच बड़ी वारदात: मसाला कारोबारी की सिर में गोली मारकर हत्याNo Vehicle Day: बिहार के इस जिले में हर शुक्रवार रहेगा ‘नो व्हीकल डे’, पैदल या साइकिल से ऑफिस पहुंचेंगे अधिकारी

पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर आलाधिकारियों को नीतीश ने कर दिया क्लियर, सुविधा मिलने के बावजूद रिजल्ट नहीं दिया तो खैर नहीं

PATNA : बिहार में खराब कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है. अपराधियों के सामने पुलिस की एक नहीं चल रही और लगातार अपराधिक घटनाओं को ब

पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचकर आलाधिकारियों को नीतीश ने कर दिया क्लियर, सुविधा मिलने के बावजूद रिजल्ट नहीं दिया तो खैर नहीं
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : बिहार में खराब कानून व्यवस्था मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लगातार परेशानी का सबब बनी हुई है. अपराधियों के सामने पुलिस की एक नहीं चल रही और लगातार अपराधिक घटनाओं को बदमाश अंजाम दे रहे है. ऐसे में मुख्यमंत्री ने अपनी नई पारी में तीन बार क्राइम में रिव्यू मीटिंग करने के बाद चौथी बार पुलिस हेड क्वार्टर पहुंचकर आला अधिकारियों को क्लियर मैसेज दे दिया है.

रिजल्ट नहीं तो होगी कार्रवाई

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पुलिस हेडक्वार्टर पटेल भवन पहुंचे और यहां वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों से  लगभग 2 घंटे तक चर्चा की. इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के डीजीपी एसके सिंघल समेत अन्य वरीय अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कह दिया कि अगर पुलिस तमाम सुविधा देने के बावजूद नतीजे नहीं देगी तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान कर उनके ऊपर ऐक्शन लिया जाएगा.


अधिकारियों को चेताया

नीतीश कुमार ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि या तो क्राइम कंट्रोल करिए या फिर पुलिस के महत्वपूर्ण पदों को छोड़ दीजिए. मुख्यमंत्री ने लगभग ढाई घंटे तक पटेल भवन में वक्त बिताया. इस दौरान मीटिंग भी की और पटेल भवन के अलग-अलग हिस्सों का जायजा भी लिया. मुख्यमंत्री जब पटेल भवन का निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कहा कि हमने पुलिसिंग को मुस्तैद बनाने के लिए हर संभव कोशिश की है. राज्य सरकार स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दे रही. पुलिस को सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद अगर रिजल्ट नहीं मिलता और बिहार में क्राइम पेट्रोल लॉयन ऑर्डर ठीक नहीं होता है तो ऐसी स्थिति में उनके पास कोई विकल्प नहीं रह जाता है. मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि अब वह किसी को बख्शने के मूड में नहीं है. अपराधियों के ऊपर हर हालत में लगाम लगानी होगी. पटेल भवन से निकलते वक्त नीतीश कुमार ने जब मीडिया से बातचीत की तो इसमें भी उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह आगे भी पुलिस महकमा आते रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह हर दिन में यहां नहीं आ सकते लेकिन अब बीच-बीच में आना लगा रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि और बेहतर काम करने के लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है. 


संबंधित खबरें