ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

नीतीश ने CM हॉउस पर किया झंडोत्तोलन, देश और राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई

PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान म

नीतीश ने CM हॉउस पर किया झंडोत्तोलन, देश और राज्यवासियों को दी गणतंत्र दिवस  की बधाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इस दौरान उन्हें गॉर्ड और ऑनर भी दिया गया। 


वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने देश और राज्य वासियों को गणत्रंत दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, आज का दिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, हमलोग हमेशा से बिहार के विकास के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। हम राज्य्वासियों से एकता, एकजुटता, समानता, भाईचारा के साथ मिलकर काम करेंगे। हम सभी लोग बिहार के  विकास के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। 


नीतीश कुमार ने कहा कि,  पुरे देशवासियों और राज्यवासियों को गणत्रंत दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। आज देश के अंदर संविधान लागू किया गया था।आज के दिन उसकी नीवं रखी गई थी। आज के दिन हमलोग चाहेंगे देश के अंदर सभी लोग एकजुट होकर देश के विकास को लेकर काम करें। सीएम ने कहा कि, सभी लोग संयुक्त रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें और शांति व्यवस्था कायम करने में सभी सहयोग दें और बिहार को शीर्ष पर पहुंचाने का काम करें।