ब्रेकिंग
बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर महिला की मौत, बागमती के पास मिला शव; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे

Bihar Politics: पटना में सीएम नीतीश कुमार ने विधान परिषद गेस्ट हाउस का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान ‘निशांत कुमार सीएम’ के नारे भी लगे. इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे.

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद गेस्ट हाउस का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री के सामने ही जदयू कार्यकर्ताओं ने ‘निशांत कुमार सीएम जिंदाबाद’ के जोरदार नारे लगाए।


कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुस्कुराते हुए कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और आगे बढ़ गए। यह नया अतिथि निवास परिषद से जुड़े जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन समारोह में कई अतिथि, अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।


इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘एक राष्ट्र, श्रेष्ठ राष्ट्र’ और ‘सबका साथ, सबका विकास’ का भाव देश को गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।


विजय सिन्हा ने आगे कहा कि जिन लोगों ने बिहार को कमजोर और पिछड़ा बनाया, उस राजद-कांग्रेस की सोच को जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बड़ा जनादेश विकसित, स्वाभिमानी और सम्मानित बिहार के निर्माण का संकेत है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता