ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘नीतीश कुमार ही JDU के ब्रांड.. जब चाहेंगे अध्यक्ष बन जाएंगे’ CM के चहेते मंत्री बोले- IAS की परीक्षा देने से पहले सवाल पता होता है क्या?

DELHI: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर सस्पेंस बरकरार है हालांकि जेडीयू नेताओं के बदले लहजे से इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद लल

‘नीतीश कुमार ही JDU के ब्रांड.. जब चाहेंगे अध्यक्ष बन जाएंगे’ CM के चहेते मंत्री बोले- IAS की परीक्षा देने से पहले सवाल पता होता है क्या?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर सस्पेंस बरकरार है हालांकि जेडीयू नेताओं के बदले लहजे से इस बात की पूरी संभावना जताई जा रही है कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद ललन सिंह के इस्तीफे का एलान हो सकता है वहीं नीतीश कुमार जेडीयू की कामान अपने हाथ में ले सकते हैं। दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार ही जेडीयू के ब्रांड हैं और जब उनकी ईच्छा होगी वे अध्यक्ष बन जाएंगे। 


दिल्ली में आज होने वाली जेडीयू की बैठक में शामिल होने पहुंचे नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने ललन सिंह के इस्तीफे पर कहा है कि नीतीश कुमार अगर जेडीयू की कमान संभालना चाहेंगे तो पार्टी का कौन सा ऐसा नेता या कार्यकर्ता होगा जो नहीं चाहेगा कि नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालें। 


उन्होंने कहा कि जेडीयू में कोई ऐसा कार्यकर्ता नहीं है जो नहीं चाहता है कि नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभालें। नीतीश कुमार क्या चाहते हैं यह तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तय होगा। आईएएस की परीक्षा देने से पहले सवाल पता होता है क्या? नीतीश कुमार ही जेडीयू के ब्रांड हैं और उनका ही सबकुछ है।