ब्रेकिंग
बिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाभागलपुर से लापता 5 बच्चियां पटना जंक्शन पर मिलीं, पूछताछ में सामने आई पूरी कहानीबिहार के सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों को सम्राट सरकार की सौगातबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: विधायक के बेटे को दी हत्या की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजा ऑडियो क्लिपबकरीद से पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं; याचिका खारिजपटना के बाद अब इस जिले में 5वीं तक के सभी स्कूल बंद, 6वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का समय बदलाभागलपुर से लापता 5 बच्चियां पटना जंक्शन पर मिलीं, पूछताछ में सामने आई पूरी कहानी

नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता Shyam Sundar Sharan ने कहा कि Nitish Kumar सुशासन और विकास के पर्याय हैं। उनके नेतृत्व में बिहार ने बुनियादी ढांचा, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की

Nitish Kumar, Bihar News, HAM spokesperson Shyam Sundar Sharan, Bihar development, good governance Bihar, Nitish Kumar leadership, Bihar politics news
© Google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के पर्याय माने जाते हैं. जनहित के कार्यों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि बिहार के विकास के प्रति उनका समर्पण अटूट है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है.

हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने कहा कि नीतीश कुमार आज भी बिहार की राजनीति में विकास और सुशासन के पर्याय बने हुए हैं। मुख्यमंत्री पद को लेकर समय-समय पर उठने वाली चर्चाओं के बावजूद उनकी ऊर्जा, सक्रियता और जनहित के कार्यों के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता यह दर्शाती है कि बिहार के विकास के प्रति उनका समर्पण अटूट है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और कानून-व्यवस्था जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य को पिछड़ेपन की छवि से बाहर निकालकर विकास की मुख्यधारा में लाने का जो कार्य उन्होंने किया है, वह ऐतिहासिक है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

श्याम सुन्दर शरण ने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि उनके द्वारा स्थापित विकास की इस मजबूत नींव को और सुदृढ़ किया जाए तथा उनके पदचिन्हों पर चलते हुए विकास कार्यों को नई गति प्रदान की जाए। बिहार के समग्र विकास के लिए यह जरूरी है कि नीति, नीयत और निरंतरता के साथ कार्य किया जाए, जिसकी मिसाल नीतीश कुमार ने प्रस्तुत की है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का सादगीपूर्ण जीवन, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी सोच उन्हें एक विशिष्ट नेता के रूप में स्थापित करती है। उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली राजनीति में सकारात्मकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करती है। श्याम सुन्दर शरण ने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार विकास के पथ पर इसी प्रकार आगे बढ़ता रहेगा और नीतीश कुमार के योगदान को हमेशा सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा।