ब्रेकिंग
बिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तारबिहार की जमीन में कहां-कहां छिपा है खजाना? GSI बताएगा ठिकाना, पहचान के बाद खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामीSSB कैंप में जवान की गोली लगने से मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में चली INSAS राइफलप्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक… ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ा, फिर मंदिर में करा दी शादी; VIDEO वायरलBihar Politics : अनंत सिंह Vs नीरज कुमार में अब 'साहब ’ की एंट्री? बड़े नेता संभालेंगे मोर्चा, नीरज के एक बयान से बढ़ी हलचलसिम बॉक्स से साइबर ठगी का खुलासा, CBI ने टेलीकॉम कंपनी के रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर को किया गिरफ्तार

नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा खुद बन गए भावी CM, मुजफ्फरपुर में लगे पोस्टर पर बवाल

PATNA : कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा खुद भावी मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुजफ्फरपुर में कुशवाहा को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए जेडी

नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा खुद बन गए भावी CM, मुजफ्फरपुर में लगे पोस्टर पर बवाल
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कल तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा खुद भावी मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुजफ्फरपुर में कुशवाहा को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए जेडीयू नेताओं ने पोस्टर लगाया जिसके बाद से सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है. 


आपको बता दें कि बिहार दौरे पर निकले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा 26 अगस्त को मुजफ्फरपुर पहुंचने वाले हैं. कुशवाहा के स्वागत में अखिल भारतीय सम्राट अशोक समता परिषद ने कलक्ट्रेट परिसर में पोस्टर लगाये हैं, उसमें उपेन्द्र कुशवाहा को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है. इसमें लिखा है कि भावी मुख्यमंत्री का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन. अब इस पोस्टर को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. 

नीतीश को पीएम मैटेरियल बताने वाले उपेंद्र कुशवाहा खुद बन गए भावी CM, मुजफ्फरपुर में लगे पोस्टर पर बवाल

पोस्टर को लेकर जेडीयू जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने साफ कहा कि यह पोस्टर पार्टी को बदनाम करने के लिए लगाया गया है. उन्होंने इसकी जानकारी उपेंद्र कुशवाहा को दी है और कार्रवाई की भी मांग की है. वहीं विपक्ष अब चुटकी ले रहा है. जेडीयू के नेता इसपर सफाई पर सफाई दे रहे हैं. 


टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PRABHAT SHANKAR

FirstBihar संवाददाता