ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

सीएम नीतीश को फिर याद आए पुराने दिन, बताया.. क्यों सौंप दिया था अटल बिहारी बाजपेयी को इस्तीफा

PATNA: लंबे समय तक एनडीए के साथ गठबंधन में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुराने दिनों को भूल नहीं पा रहे हैं। बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन में जाने के बावजूद कई बार ऐसे मौके आए जब नी

सीएम नीतीश को फिर याद आए पुराने दिन, बताया.. क्यों सौंप दिया था अटल बिहारी बाजपेयी को इस्तीफा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: लंबे समय तक एनडीए के साथ गठबंधन में रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुराने दिनों को भूल नहीं पा रहे हैं। बीजेपी का साथ छोड़ महागठबंधन में जाने के बावजूद कई बार ऐसे मौके आए जब नीतीश पुराने दिनों को याद करते दिखे। आज एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश को पुराने दिनों की याद आ गई और उन्होंने बता दिया कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने क्यों अपना इस्तीफा तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को सौंप दिया था।


दरअसल, भले ही मुख्यमंत्री बीजेपी के खिलाफ कुछ भी बोल लें लेकिन उनके दिल में आज भी बीजेपी के पुराने नेताओं के लिए काफी सम्मान है। कई ऐसे मौके आए जब वे पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी की प्रशंसा करते दिखे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर से पुराने दिनों की याद करते हुए कहा कि आज बीजेपी के लोग कुछ से कुछ बोलते रहते हैं लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि वे अटल बिहारी बाजपेयी के साथ काम कर चुके हैं और उनसे कितने मधुर संबंध थे। 


सीएम नीतीश ने कहा कि आज बीजेपी के लोग अटल बिहारी बाजपेयी को याद तक नहीं करते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी के कार्यकाल में कभी भी हिंदू-मुस्लिम की बात नहीं होती थी। सब लोग मिल जुलकर काम करते थे, विपक्ष के लोग भी कितने खुश रहते थे। कितना ज्यादा हम लोग को मानते थे। रेल मंत्री रहते हुए जब एक बार ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था तो हमने रिजाइन कर दिया था लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी इस्तीफा लेने के लिए तैयार ही नहीं थे लेकिन जब दूसरा बार जाकर हाथ जोड़कर बोले कि इस्तीफा ले लीजिए तब जाकर वे तैयार हुए थे।


उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बहुत बड़ा ट्रेन एक्सीडेंट हुआ था। इस हादसे में 100 से अधिक लोग मारे गए थे, हमको देखकर इतना बुरा लगा था कि इस्तीफा दे दिए लेकिन बाद में फिर से रेलमंत्री बनाए तो हमने जो योजना बनाई, उससे रेलवे में बड़ा बदलाव हुआ। उसी योजना का नतीजा है कि रेल दुर्घटनाओं में कमी आई है और किताना अच्छा से रेलवे का काम हो रहा है लेकिन अटल बिहारी बाजपेयी के किए गए काम को, हमलोगों जो काम किया उसको आज कोई याद कर रहा है। आज तो कहता है कि सब काम वही लोग किया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें