ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

नीतीश की पुलिस ने BJP सांसद को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा, हाथ जोड़कर बोलते रहे सिग्रीवाल - मैं खुद MP हूं मुझे तो छोड़ दो, आई गंभीर चोट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और यहां की कानून व्यवस्था भी उन्हीं के हाथों में है। ऐसे में अब राजधानी में सांसद के ऊपर भी लाठीचार्ज कर दिया गया है। पुलिस के तरफ स

नीतीश की पुलिस ने BJP सांसद को दौड़ा - दौड़ा कर पीटा, हाथ जोड़कर बोलते रहे सिग्रीवाल - मैं खुद MP हूं मुझे तो छोड़ दो, आई गंभीर चोट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में नीतीश कुमार की सरकार है और यहां की कानून व्यवस्था भी उन्हीं के हाथों में है। ऐसे में अब राजधानी में सांसद के ऊपर भी लाठीचार्ज कर दिया गया है।  पुलिस के तरफ से भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और बिहार के नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा के ऊपर लाठी बरसाई गई है इसमें जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को पूरी तरह से चोट आई है। सिग्रीवाल के सिर में चोट आई है।


दरअसल, भाजपा आज तीन मुद्दों को लेकर विधानसभा मार्च पर निकली हुई है। जहां भाजपा सांसद के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया गया। जबकि सांसद इस दौरान स्पष्ट कहते दिखे कि - वह सांसद हैं और उन पर लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसके बावजूद नीतीश की पुलिस उनकी बातों पर ध्यान नहीं दे रही और जमकर लाठियां चटकाई जिसके कारण भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को गंभीर चोट आई है। 


वहीं,  अपने ऊपर हुए लाठीचार्ज को लेकर जाना तुमसे सिग्रीवाल ने कहा कि - यह अंधी और बहरी सरकार है। यह गूंगी सरकार है।  मेरे ऊपर जब लाठीचार्ज किया जा रहा था तो मैंने पुलिसवालों को बताया कि मैं एक सांसद हूं इसके बाबजूद मेरे ऊपर लाठीचार्ज किया गया। अब इस मामले को लेकर मैं राज्यपाल और राष्ट्रपति से शिकायत करूंगा। यह सरकार तानाशाह हो गई है। इस भीड़ में हमारे कई और नेता भी हैं जिनके ऊपर लाठीचार्ज किया गया है।  


इसके आगे उन्होंने कहा कि- सांसद कहने के बाद भी मेरे ऊपर लाठीचार्ज किया गया। इस निकम्मी सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार को सत्ता से जाना चाहिए। मैं इस मामले की शिकायत देश के राष्ट्रपति और बिहार के राज्यपाल से करूंगा। मैं अपना सवाल राष्ट्रपति के सामने उठाऊंगा और कहूंगा कि इस सरकार को बर्खास्त किया जाए। यह लाठी गोली की सरकार नहीं चली है और ना ही चलेगी। आज नीतीश की बर्बर पुलिस जो है वह होश में रहे अगर होश में नहीं रहेगी तो वह बात समझ ले कि सरकार आती है और जाती है आज उनकी सरकार है तो कल हमारी भी सरकार आएगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें