ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

नीतीश की देश यात्रा पर जगदानंद बोले-लालू ने आशीर्वाद दिया है इसलिए PM बनेंगे नीतीश, उन्हें देश में निकलना ही पडेगा

PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज फिर इशारों में बडी बात कह दी. जगदानंद सिंह ने कहा-नीतीश कुमार को देश में निकलना ही पड़ेगा. उन्हें लालू यादव का आशीर्वाद मिला है इसल

नीतीश की देश यात्रा पर जगदानंद बोले-लालू ने आशीर्वाद दिया है इसलिए PM बनेंगे नीतीश, उन्हें देश में निकलना ही पडेगा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आज फिर इशारों में बडी बात कह दी. जगदानंद सिंह ने कहा-नीतीश कुमार को देश में निकलना ही पड़ेगा. उन्हें लालू यादव का आशीर्वाद मिला है इसलिए वे प्रधानमंत्री बनेंगे. इसके लिए उन्हें देश की यात्रा पर निकलना होगा.


जगदानंद सिंह के बयान का मतलब यही निकाला जा रहा है कि नीतीश कुमार बिहार छोड़ कर देश की यात्रा पर निकलेंगे. यानि बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तेजस्वी यादव की ताजपोशी होगी. जगदानंद सिंह ने कुछ महीने पहले ही ये कहा था कि 2023 में नीतीश देश भर में घूमने के लिए निकलेंगे और तेजस्वी बिहार को संभालेंगे. आज उन्होंने आधी बात कही, लेकिन भाव पहले जैसा ही था.


लालू के आशीर्वाद से बनेंगे पीएम

पत्रकारों ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछा कि क्या नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता है. जगदानंद सिंह ने सीधा जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी में बहुत क्षमता है. महात्मा गांधी ने यहीं से आंदोलन शुरू किया, जेपी ने यहीं से आंदोलन किया. बिहार के लालू प्रसाद यादव ने देवेगौड़ा और इंद्र कुमार गुजराल को प्रधानमंत्री बना दिया.


जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू यादव ने नीतीश कुमार को दही का टीका लगाकर आशीर्वाद दिया है. वह टीका दिखता नहीं है लेकिन अभी भी नीतीश कुमार के माथे पर लगा हुआ है. लालू प्रसाद यादव जैसे नेता ने जिसे आशीर्वाद दे दिया उसे प्रधानमंत्री बनने से कौन रोक सकता है. लालू प्रसाद ने सच्चे मन से नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है. उनका आशीर्वाद जरूर पूरा होगा.